रुपया धड़ाम! 90.48 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक टूटा

डॉलर मांग बढ़ने से रुपये में भारी दबाव

रुपया धड़ाम! 90.48 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक टूटा

डॉलर की बढ़ती मांग के कारण गुरुवार को रुपये पर तेज दबाव देखा गया और यह बीच कारोबार में रिकॉर्ड निचले स्तर 90.48 रुपये प्रति डॉलर तक गिर गया। शाम तक रुपया 90.36 पर ट्रेंड कर रहा था। व्यापारियों के अनुसार वाणिज्यिक बैंकों की डॉलर खरीद बढ़ने से गिरावट और तेज हुई।

मुंबई। वाणिज्यिक बैंकों की ओर से डॉलर खरीद बढऩे से गुरुवार को रुपये पर दबाव रहा और यह बीच कारोबार में 90.48 रुपये प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक टूट गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर सात पैसे नीचे 89.94 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। यह आज 89.95 रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर खुली और लगातार टूटते हुए 90.48 रुपये प्रति डॉलर तक उतर गयी। 

बताया जा रहा है कि शाम 4.30 बजे रुपया 41.50 पैसे नीचे 90.36 रुपये प्रति डॉलर पर था। कारोबारियों ने बताया कि बैंकों की तरफ डॉलर की खरीद बढऩे से रुपये पर दबाव रहा। हालांकि अन्य सभी कारकों ने इसे समर्थन दिया। इससे पहले बीच कारोबार का रुपये की निचला स्तर 04 दिसंबर 2025 को 90.43 रुपये प्रति डॉलर रहा था, जबकि बंद भाव के मामले में ऐतिहासिक निचला स्तर 03 दिसंबर 2025 को 90.15 रुपये प्रति डॉलर रहा था।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत