राजस्थान संपर्क पोर्टल की शिकायतों की समीक्षा, त्वरित निस्तारण के निर्देश

श्रेणियों की शिकायतों और उनके निस्तारण में लगने वाले समय की जानकारी ली

राजस्थान संपर्क पोर्टल की शिकायतों की समीक्षा, त्वरित निस्तारण के निर्देश

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने संपर्क पोर्टल पर लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट कहा गया कि शिकायतों पर संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ तत्काल कार्रवाई करें।

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने संपर्क पोर्टल पर लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट कहा गया कि शिकायतों पर संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ तत्काल कार्रवाई करें। मुख्यालय अंबेडकर भवन में हुई बैठक में पोर्टल पर दर्ज सभी श्रेणियों की शिकायतों और उनके निस्तारण में लगने वाले समय की जानकारी ली गई।

वृद्धजन पेंशन, नशामुक्ति, पालनहार, कन्यादान, अंतरजातीय विवाह, एट्रोसिटी व छात्रवृत्ति योजनाओं से जुड़े 90 दिन से अधिक पुराने प्रकरणों पर विशेष फोकस किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि किसी भी परिवाद पर अस्पष्ट जवाब नहीं दिया जाए और दस्तावेज या नियमों की कमी हो तो स्पष्ट रूप से उल्लेख करें। 45 दिनों से अधिक लंबित रहने पर आवेदक से सीधे संपर्क कर समाधान कराने पर जोर दिया गया। साथ ही पोर्टल की निरंतर मॉनिटरिंग करने और शिकायतों की संतुष्टि का स्तर बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिए गए। बैठक में विभाग के अतिरिक्त निदेशक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत