जयपुर विद्युत वितरण निगम ने की कार्मिकों की कार्यकुशलता बढ़ाने की पहल, शहर के सहायक अभियंताओं की होगी ग्रेडिंग

शहर का विद्युत वितरण तंत्र उत्तर एवं दक्षिण दो वृत्तों में बंटा

जयपुर विद्युत वितरण निगम ने की कार्मिकों की कार्यकुशलता बढ़ाने की पहल, शहर के सहायक अभियंताओं की होगी ग्रेडिंग

जयपुर विद्युत वितरण निगम ने जयपुर शहर में फील्ड स्तर पर सेवाएं दे रहे कार्मिकों की कार्यकुशलता बढ़ाने की पहल की है। इसके अन्तर्गत दोनों शहरी सर्किलों के ओएंडएम सब डिवीजनों के सहायक अभियंताओं की मासिक आधार पर ग्रेडिंग की जाएगी। यह ग्रेडिंग उपभोक्ताओं को सुगमता से सेवाएं प्रदान करने और त्वरित शिकायत निवारण के विभिन्न मापदंडों से संबंधित उनके प्रदर्शन के आधार पर होगी।

जयपुर। जयपुर विद्युत वितरण निगम ने जयपुर शहर में फील्ड स्तर पर सेवाएं दे रहे कार्मिकों की कार्यकुशलता बढ़ाने की पहल की है। इसके अन्तर्गत दोनों शहरी सर्किलों के ओएंडएम सब डिवीजनों के सहायक अभियंताओं की मासिक आधार पर ग्रेडिंग की जाएगी। यह ग्रेडिंग उपभोक्ताओं को सुगमता से सेवाएं प्रदान करने और त्वरित शिकायत निवारण के विभिन्न मापदंडों से संबंधित उनके प्रदर्शन के आधार पर होगी। निगम प्रबंधन की इसके पीछे मंशा है कि इससे कार्मिकों में दक्षता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा बढ़ेगी।

वे बेहतर कामकाज के लिए प्रेरित होंगे। जिसका असर बेहतर सर्विस डिलीवरी के रूप में होगा। ग्रेडिंग की यह व्यवस्था दिसम्बर माह से प्रभावी हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि जयपुर शहर का विद्युत वितरण तंत्र उत्तर एवं दक्षिण दो वृत्तों में बंटा है। शहर सर्किल उत्तर में 19 और शहर सर्किल दक्षिण में ओएंडएम के 18 सब डिवीजन हैं। जिनमें कुल 37 सहायक अभियंता पदस्थापित हैं।

इन बिन्दुओं तथा अंकभार के आधार पर होगी ग्रेडिंग
कनेक्शन-इसमें एसओपी के आधार पर सभी श्रेणी के आवेदकों को समयबद्धता एवं सुगमता से कनेक्शन जारी करना, पेन्डेंसी और बैकलॉग न रहे। (अंकभार-30 प्रतिशत)
मीटरिंग-अधिकतम एक माह की समय सीमा में डिफेक्टिव मीटर बदलने, जीरो डिफेक्टिव  मीटर सब-डिवीजन की स्थिति बनाए रखने, विद्युत तंत्र के बेहतर रखरखाव से सब स्टेशनों, फीडर, ट्रांसफार्मरों आदि को बेहतर रखने ताकि ट्रिपिंग, लो वोल्टेज आदि विद्युत व्यवधान कम से कम हो।  (अंकभार-20 प्रतिशत)
उपभोक्ता समस्याओं का समय पर निवारण-उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों का समय पर निराकरण कर उन्हें न्यूनतम स्तर पर लाना (अंकभार-30 प्रतिशत)
शत-प्रतिशत बिलिंग, राजस्व संग्रहण तथा छीजत कम करने-पीडीसी उपभोक्ताओं से वसूली, विद्युत छीजत कम करने (अंकभार-20 प्रतिशत)

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे