राजस्थान की भागीदारी से खास बना चंडीगढ़ नेशनल क्राफ्ट्स मेला, कॉल फ्रॉम द पास्ट बना स्टार आकर्षण

40 वर्षों से इन अनमोल वस्तुओं का संग्रह

राजस्थान की भागीदारी से खास बना चंडीगढ़ नेशनल क्राफ्ट्स मेला, कॉल फ्रॉम द पास्ट बना स्टार आकर्षण

चंडीगढ़ के मनाइमाजरा स्थित कला ग्राम में जारी 15वें चंडीगढ़ नेशनल क्राफ्ट्स मेला इस बार राजस्थान की भागीदारी से खास बन गया है। जयपुर के प्रसिद्ध इंस्टॉलेशन आर्टिस्ट विनय शर्मा ‘पेपरमैन’ की इंस्टॉलेशन “कॉल फ्रॉम द पास्ट” दर्शकों का सबसे अधिक ध्यान खींच रही है। 28 नवंबर से शुरू हुआ यह मेला 7 दिसंबर तक चलेगा। यह इंस्टॉलेशन बीते दौर की संवेदनाओं और संवाद की गहराई को दर्शाता है।

जयपुर। चंडीगढ़ के मनाइमाजरा स्थित कला ग्राम में जारी 15वें चंडीगढ़ नेशनल क्राफ्ट्स मेला इस बार राजस्थान की भागीदारी से खास बन गया है। जयपुर के प्रसिद्ध इंस्टॉलेशन आर्टिस्ट विनय शर्मा ‘पेपरमैन’ की इंस्टॉलेशन “कॉल फ्रॉम द पास्ट” दर्शकों का सबसे अधिक ध्यान खींच रही है। 28 नवंबर से शुरू हुआ यह मेला 7 दिसंबर तक चलेगा। यह इंस्टॉलेशन बीते दौर की संवेदनाओं और संवाद की गहराई को दर्शाता है। इसमें शामिल 50 से ज्यादा रेयर टेलीफोन जिनमें द्वितीय विश्व युद्ध का टेलीफोन और हिटलर द्वारा नाजी सेना को दिया गया कोर्डलेस फोन भी शामिल है लोगों को इतिहास से रूबरू कर रहे हैं। वहीं 1890 से 1990 के बीच के 100 से अधिक दुर्लभ कैमरों, स्लाइड प्रोजेक्टर, स्टूडियो लाइट्स और सदियों पुराने फोटो प्रिंट्स ने युवा से लेकर बुजुर्गों तक सभी को प्रभावित किया है।

विनय शर्मा पिछले 40 वर्षों से इन अनमोल वस्तुओं का संग्रह कर रहे हैं। उनका कहना है कि पुराने समय में कैमरे की हर क्लिक और टेलीफोन की हर कॉल का अपना महत्व था यही भाव उन्होंने बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो की अवधारणा के साथ प्रस्तुत किया है। पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई, सवाई मान सिंह द्वितीय और महारानी गायत्री देवी जैसे दिग्गजों की दुर्लभ तस्वीरें भी प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण बनी हुई हैं। ‘पेपरमैन मॉडल’ समेत कई कला कृतियाँ शाम होते-होते सेल्फी प्वाइंट में बदल जाती हैं और भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान