कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में डूबी : पूनिया

जिला देहात उत्तर की जिला कार्यसमिति की बैठक

कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में डूबी : पूनिया

विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह  ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार ने किसानों की जेब काट ली है। भाजपा 30 मई से 30 जून तक महा जनसम्पर्क अभियान चलाएगी।

न्यूज सर्विस/नवज्योति, जमावारामगढ़। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं उप नेता प्रतिपक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने मंगलवार को जमवारामगढ़ में जयपुर जिला देहात उत्तर की जिला कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार चारों ओर भ्रष्टाचार में डूबी है। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसके विभाग में करोड़ों की रिश्वत नकदी ओर सोना बरामद हो रहा है। भाजपा के राष्टÑीय प्रवक्ता एवं जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने केंद्र की नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष में भारत आर्थिक मोर्चे पर पांचवीं अर्थव्यवस्था के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से देश मजबूत हुआ है। 2014 से पहले की केंद्र सरकार घोटालों के लिए जानी जाती थी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं चौमूं विधायक रामलाल शर्मा ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह  ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार ने किसानों की जेब काट ली है। भाजपा 30 मई से 30 जून तक महा जनसम्पर्क अभियान चलाएगी। बैठक को पूर्व विधायक विराटनगर फूलचंद भिंडा, भाजपा प्रत्याशी जमवारामगढ़ महेद्रपाल मीना, कोटपूतली प्रत्याशी मुकेश गोयल, जिला प्रभारी सतवीर सिंह यादव व पूर्व विधायक जगदीश मीना ने भी सम्बोधित किया। बैठक में एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामस्वरूप मीणा, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल मीना गठवाडी, वरिष्ठ कार्यकर्ता सीताराम छापोला, प्रदेश मीडिया पेनलिस्ट पंकज मीना, पूर्व प्रधान मंजू मीना, रघुवीर चौधरी, मंजू सैनी, सीता चौधरी, सुनीता मीना, समदरसी मीना सहित पदाधिकारी मौजूद थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
घने कोहरे और खराब दृश्यता से दिल्ली, चंडीगढ़ व पटना समेत कई हवाई अड्डों पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एयर...
कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत
एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों की महापंचायत, फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
दिल्ली प्रदूषण संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी शुरूआत