
उड़ते विमान का टूटा विंडशील्ड, टल गया बड़ा हादसा
विमान में 180 यात्री सवार थे
बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान विमान से बर्ड हिट या किसी अन्य वस्तु के टकराने से विंडशील्ड क्रैक हो गया।
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट पर देर रात उड़ते विमान का विंडशील्ड टूट गया इसके चलते बड़ा हादसा टला। इंडिगो की फ्लाइट जयपुर से रात 11 बजे मुंबई के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में पायलट को विमान में तकनीकी खराबी होने की जानकारी मिली। इस पर पायलट ने एटीसी को इसकी जानकारी दी और करीब पौने घंटे बाद फ्लाइट वापस जयपुर एयरपोर्ट लौटा। इस दौरान एटीसी ने फुल इमरजेंसी घोषित कर विमान को सुरक्षित लैंड कराया। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान विमान से बर्ड हिट या किसी अन्य वस्तु के टकराने से विंडशील्ड क्रैक हो गया। इस विमान में 180 यात्री सवार थे।
Related Posts

Post Comment
Latest News

30 Sep 2023 20:41:07
आधुनिक उपकरणों की खरीद के लिए लगभग 12 करोड़ 65 लाख 45 हजार रुपये की राशि जारी की है
Comment List