इंडिगो की कई उड़ानें रद्द : नए नियम लागू होने के बाद उड़ानों में बढ़ी देरी, शिड्यूल को पुर्नव्यवस्थित करने के लिए उड़ानें हो रही रद्द 

कारणों का पता लगाएगी

इंडिगो की कई उड़ानें रद्द : नए नियम लागू होने के बाद उड़ानों में बढ़ी देरी, शिड्यूल को पुर्नव्यवस्थित करने के लिए उड़ानें हो रही रद्द 

एयरलाइंस ने कहा कि फ्लाइट शिड्यूल को पुर्नव्यवस्थित करने के लिए दो-तीन दिन बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द कर रही है।

नई दिल्ली। निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो की कई उड़ानें रद्द रहीं। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर एयरलाइंस ने अब तक अपनी 106 उड़ानें रद्द की हैं। इनमें 54 प्रस्थान और 52 आगमन उड़ानें हैं। अहमदाबाद हवाई अड्डे पर रात 12 बजे से सुबह छह बजे तक 19 उड़ानें रद्द रही हैं। इनमें 12 प्रस्थान की और सात आगमन की उड़ानें हैं। इससे पहले इंडिगो की देश भर में एक हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द रही थीं, जबकि 04 दिसंबर को 400 के करीब उड़ानें रद्द हुई थीं। 

गत 1 नवंबर को पायलटों के अनिवार्य विश्राम और नाइट ड्यूटी से संबंधित नये नियम लागू होने के बाद से ही इंडिगो की उड़ानों में देरी बढ़ती गयी और दिसंबर आते-आते बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने लगीं। एयरलाइंस ने कहा कि फ्लाइट शिड्यूल को पुर्नव्यवस्थित करने के लिए दो-तीन दिन बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द कर रही है। इस बीच डीजीसीए ने नये नियम कुछ समय के लिए आंशिक रियायत भी दी है। यात्रियों को हुई भारी परेशानी को देखते हुए केंद्र सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए एक 4 सदस्यीय समिति गठित की है, जो इसके कारणों का पता लगायेगी और भविष्य ऐसी स्थिति से बचने के लिए उपाय सुझायेगी।

Tags: Flight

Post Comment

Comment List

Latest News

राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल राकांपा ने पुणे नगर निगम चुनावों में ईवीएम की खराबी को लेकर उठाए सवाल
पुणे नगर निगम चुनाव के दौरान एनसीपी नेता अंकुश काकडे ने ईवीएम में तकनीकी खराबी और समय की विसंगति का...
फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी : एक दिन में चांदी 18,000 रुपए महंगी, जानें क्या है भाव 
जापान के होक्काइडो में 5.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
भारत रिन्यूएबल एक्सपो-2026 का जयपुर में भव्य आयोजन, मानसरोवर के वीटी ग्राउंड पर 16 से 18 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के रिन्यूएबल एनर्जी दिग्गज
डमी परीक्षार्थियों के जरिए वरिष्ठ अध्यापक बना अभियुक्त, 2 साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
ईरान से गुजरने वाली कई भारतीय उड़ानें रद्द, कई के मार्ग बदले, केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
दिसंबर में वस्तु व्यापार घाटा बढ़कर 25.04 अरब डॉलर पर पहुंचा