मिस वर्ल्ड की मेजबानी करेगा भारत 

महिला सशक्तिकरण के लिए लिया गया है

मिस वर्ल्ड की मेजबानी करेगा भारत 

भारत को यह प्रतिष्ठित सम्मान देने का फैसला इसकी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, विविधता को बढ़ावा देने के लिये इसकी प्रतिबद्धता और महिला सशक्तिकरण के लिए लिया गया है। 

नई दिल्ली। मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन ने 71वीं मिस वर्ल्ड 2023 सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए भारत को मेजबान देश के रूप में चुना है। भारत को यह प्रतिष्ठित सम्मान देने का फैसला इसकी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, विविधता को बढ़ावा देने के लिये इसकी प्रतिबद्धता और महिला सशक्तिकरण के लिए लिया गया है। 

स्वागत करने की तैयारी में भारत
मिस वर्ल्ड कैरोलिना बीलॉस्का ने कहा कि भारत 71वें मिस वर्ल्ड के साथ दुनिया का स्वागत करने की तैयारी में है, जहां उसका आकर्षण, सुंदरता और प्रगतिशीलता नजर आएगी। बदलाव लाने में महिलाओं की ताकत को सराहने में हमारा साथ दीजिए, क्योंकि हम मिलकर इस असाधारण यात्रा को शुरू करेंगे।

भारत से मेरा पुराना लगाव : मोर्ले 
मिस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मोर्ले ने कहा कि 71वें मिस वर्ल्ड फाइनल के नए घर के तौर पर भारत की घोषणा करते हुए खुश हूं। मैंने 30 साल पहले पहली बार इस बेहतरीन देश का दौरा किया था और तब से ही भारत के साथ मेरा बड़ा लगाव रहा है। हम आपकी अनूठी और विविधतापूर्ण संस्कृति, विश्व स्तरीय आकर्षणों और मंत्रमुग्ध करने वाली जगहों को दुनिया के साथ साझा करने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। 

Tags: bilowska

Post Comment

Comment List

Latest News