साप्ताहिक राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

साप्ताहिक राशिफल

वृषभ-धन के आगमन से मन में अत्यंत प्रसन्नता बनी रहेगी।  नया वाहन भी खरीदने की योजना बनेगी। सप्ताह के मध्य में शुभ मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

मेष 
सप्ताह के प्रारंभ में जीवन साथी के साथ संबंध में मधुरता बढ़ेगी। अविवाहित जातकों के विवाह सम्बंध भी बन सकते हैं।  ससुराल पक्ष से मेहमानों का आवागमन रहेग। सप्ताह मध्य में वाहन चलाने में अत्यंत सावधानी बरतें। 

वृषभ 
धन के आगमन से मन में अत्यंत प्रसन्नता बनी रहेगी।  नया वाहन भी खरीदने की योजना बनेगी। सप्ताह के मध्य में शुभ मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताहांत में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मिथुन 
मित्रों से मुलाकात हो सकती है। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। सप्ताह के मध्य में किसी प्रतियोगिता में सफलता के समाचार  प्राप्त होंगे।  अ विवाहित जातकों के  विवाह प्रस्ताव प्राप्त होंगे।  समय पक्ष का बना हुआ है।

कर्क 
सप्ताह के प्रारंभ में चतुर्थ चन्द्रमा कुछ मानसिक तनाव दे सकता है। पर अध्यात्म के बल पर उससे मुक्ति मिल सकती है। मध्य सप्ताह में मित्रों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। जुकाम बुखार की समस्या हो सकती है। 

Read More आज का भविष्यफल      

सिंह 
सप्ताह  के शुरू  में  पराक्रम में कमी महसूस करेंगे। घर में बहन- भाइयों का आगमन होगा । मातृ पक्ष से धन संपत्ति की प्राप्ति होगी। जिससे मन में अत्यंत हर्ष की भावना बलवती होगी।  घर में कन्या रत्न का आगमन हो सकता है।

Read More आज का भविष्यफल     

कन्या
प्रारंभ में सिरदर्द की समस्या परेशानी पैदा कर सकती है। जिससे कामकाज में रुकावट की स्थिति उतपन्न होगी। आपकी वाणी का माधुर्य परिवार में  सभी को प्रभावित करेगा। सब आपकी प्रशंसा करेंगे। सप्ताह के अंत में धन का लाभ होगा।

Read More आज का भविष्यफल     

तुला 
सप्ताह के प्रारंभ में सूर्य का गोचर अनायास धन का व्यय करवाएगा। जिससे तनाव बढ़ सकता है। मन मे भी अत्यंत  विचलन महसूस करेंगे। सप्ताह के मध्य में वाहन चलाने में सावधानी बरतें। कन्याओं को वस्त्रादि दान करें। 

वृश्चिक 
कार्य क्षेत्र   में पराक्रम बढ़ने से स्वयं को अत्यंत गौरवान्वित महसूस करेंगे। पैसे का आगमन भी सुचारू रहने से काम करने में  प्रसन्नता अनुभव करेंगे। सप्ताहांत में किसी धर्मकर्म के कार्य में धन का व्यय करेंगे।

धनु 
सप्ताह के प्रारम्भ में धन की आवक बढ़ने से मन मे प्रसन्नता होगी। किसी स्त्री वर्ग से धन प्राप्ति का योग बन रहा है। सप्ताह मध्य में वाहन चलाने में सावधानी बरतें। अचानक धन का व्यय मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। 

मकर 
सप्ताह में स्थानान्तरण का  योग बन रहा है। अथवा व्यापार में परिवर्तन हो सकता है। मन में हर्ष का अनुभव करेंगे। सप्ताह के मध्य में मित्रों से मुलाकात होगी ।  यात्रा पर भी जा सकते हैं। सप्ताह के अंत में तनाव  बेचैनी दे सकता है।

कुंभ 
सप्ताह मध्य में धर्म कर्म में मन लगेगा। किसी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में शत्रु परास्त होने से वर्चस्व बढ़ता हुआ प्रतीत होगा। सप्ताहांत में रुका हुआ धन प्राप्ति के पूरे योग हैं। बड़े भाई बहनों का घर में आगमन। 

मीन 
सप्ताह मध्य में स्थिति में सुधार होने से राहत मिलेगी। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। कभी- कभी ऐसा प्रतीत होगा , जैसे सब संसार व्यर्थ है।  कार्यक्षेत्र में महिला उच्च अधिकारियों से अच्छी बनेगी।  

Tags:

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई