
भाजपा मुख्यालय में मीडिया विभाग कार्यालय का शुभारंभ
निरीक्षण करते हुए मीडिया विभाग को शुभकामनांए दी
शुभारंभ के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भवन का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए मीडिया विभाग को शुभकामनांए दी।
जयपुर। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग कार्यालय का नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण के बाद विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री एंव राजस्थान के चुनाव सहप्रभारी नितिन पटेल ने मीडिया विभाग कार्यालय का शुभारंभ किया। भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ ने बताया कि मीडिया विभाग कार्यालय के नवीनीकरण के बाद कार्यालय में सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तकनीकी उपकरण और देखरेख की व्यवस्था की गई है। शुभारंभ के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भवन का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए मीडिया विभाग को शुभकामनांए दी।
इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मीडिया किसी भी संगठन की सबसे अहम और मजबूत कड़ी होता है। मीडिया को संचार माध्यमों का सबसे बेहतर जरिया माना जाता है। मौजूदा दौर में मीडिया की महती आवश्यकता है। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया पैनेलिस्ट सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List