Asian Games 2023: भारत की हॉकी में धमाकेदार शुरुआत

एशियाई खेल: उज्बेकिस्तान को 16-0 से रौंदा

Asian Games 2023: भारत की हॉकी में धमाकेदार शुरुआत

भारतीय टीम की ओर से ललित उपाध्याय (7वें, 24वें, 37वें और 53वें मिनट), वरूण कुमार (12वें, 50वें और 52वें मिनट), मनदीप सिंह (18वें, 27वें और 28वें मिनट), अभिषेक (17वें मिनट), सुखजीत सिंह (42वें मिनट), अमित रोहिदास (38वें मिनट) और संजय (57वें मिनट) ने गोल किया।    

हांगझोउ। चीन के हांगझोउ में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में रविवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने पूल ए के पहले मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराकर धमाकेदार शुरुआत की।  भारत ने आज यहां अपने पहले मुकाबले के 7वें मिनट में ललित कुमार उपाध्याय ने पहला गोल किया। इस बीच वरुण ने अपनी ड्रैग-फ्लिक को गोल में तब्दील कर भारत की बढ़त 2-0 कर दिया। दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने अपने अटैक और डिफेंस की बदौलत उज्बेकिस्तान पर दबाव बनाए रखा। अभिषेक ने मनदीप के लेफ्ट फ्लैंक को गोल तब्दली बढ़त को कर 3-0 कर दिया। इसके ीक अगले मिनट ही मनदीप सिंह ने एक बेहतरीन पास को गोलपोस्ट में पहुंचाकर टीम के स्कोर में इजाफा किया। ललित कुमार उपाध्याय ने एक और गोल कर टीम का स्कोर 5-0 पहुंचा दिया। मनदीप सिंह ने एक के एक दो गोल करते भारत का स्कोर 7-0 पहुंचा दिया।

भारत को पहले हॉफ में 7-0 की बढ़त 
पहले हाफ तक भारत ने 7-0 से अपनी बढ़त बना ली थी और उसने उज्बेकिस्तान को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। दूसरे हाफ की शुरुआत भारत ने रोमांचक अंदाज में की, भारतीय खिलाड़ियों ने फिर लगातार दो गोल कर भारत का स्कोर 9-0 पहुंचा दिया। 38वें मिनट में अमित रोहिदास तो 42वें मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल दागकर टीम की बढ़त में इजाफा किया। वरूण कुमार ने लगातार दो गोल दागे। इसी बीच ललित उपाध्याय ने अपना चौथा गोल किया। भारतीय खिलाड़ी संजय ने 57वें मिनट में एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर टीम का आखिरी गोल किया। इस तरह भारतीय हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराकर एशियाई खेलों में अपनी धमाकेदार शुरुआत की। 

ललित ने ठोके चार गोल 
भारतीय टीम की ओर से ललित उपाध्याय (7वें, 24वें, 37वें और 53वें मिनट), वरूण कुमार (12वें, 50वें और 52वें मिनट), मनदीप सिंह (18वें, 27वें और 28वें मिनट), अभिषेक (17वें मिनट), सुखजीत सिंह (42वें मिनट), अमित रोहिदास (38वें मिनट) और संजय (57वें मिनट) ने गोल किया।    

सिंगापुर से मुकाबला कल 
भारतीय पुरुष हॉकी टीम मंगलवार को अपना अगला मुकाबला सिंगापुर से खेलेगी।     

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई