आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का 'राशिफल'

वृष-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धर्म कर्म रूचि बढेगी। आपके व्यापार या अन्य कार्यों में परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वयं को उत्साहीत महसूस करेंगे।

मेष
विद्यार्थी वर्ग को मित्रों के द्वारा भ्रमित किया जा सकता है, सावधानी बरतें। पढाई पर ध्यान दें, सफलता मिलने के लिए तैयार है। मानसिक अशांति बनी रहेगी। धन की कमी रहेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। खान पान पर नियंत्रण रखें। विभिन्न धार्मिक गतिविधियों में सम्मलित होेंगे।

वृष
परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धर्म कर्म रूचि बढेगी। आपके व्यापार या अन्य कार्यों में परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वयं को उत्साहीत महसूस करेंगे। काम की चिंता दूर होगी। आय की स्थिति सुधरेगी। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा में आ रही परेशानी दूर होगी।

मिथुन
भाई बहिन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनेगी। धन की कमी से मन परेशान रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से स्वयं को थका हुआ महसूस करेंगे। संयम व धैर्य से वाणी नियंत्रित रखें। निजी कार्य व प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए दिन ठीक है।

कर्क
 पत्नी की भावनाओं का सम्मान करें। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। व्यस्तता रहेगी। कानूनी मामलें पक्ष में हल होंगे। परिवार को बांध कर रखने तथा उनकी समस्याओं को दूर करने के कारण उनका विश्वास आप पर प्रगाढ होगा। व्यापार में लाभ होगा।

Read More आज का भविष्यफल      

सिंह
अविवाहित हैं तो विवाह प्रस्तावों पर ध्यान दें, अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। नए कार्यों में लाभ मिलेगा। परिश्रम का फल मिलने लगेगा। व्यापार में तरक्की होगी। मन प्रसन्न रहेगा। आय बढेगी। विद्यार्थी वर्ग की चिंताएं दूर होंगी।

Read More आज का भविष्यफल     

कन्या
साथ काम करने वाले व अधीनस्थ आपके कार्यों में बाधा पहुंचा सकते हैं। व्यर्थ बातों को ज्यादा तूल न दें। करियर को लेकर ंिचंता बनेगी, भविष्य की रणनीति बनाएंगे। माता पिता का सहयोग मिलेगा। नया कार्य करने का अवसर मिलेगा, जिसमें सफलता प्राप्त होगी।

Read More आज का भविष्यफल     

तुला
बच्चों के कार्यों से खुश होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। शाम तक कोई अप्रिय खबर मन व्यथित कर सकती है। मन को नियंत्रित रखें। हर कार्य में अपनी क्षमता का शतप्रतिशत उपयोग करेंगे। नौकरी पेशा को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। 

वृश्चिक
नए व्यापार में लाभ मिलेगा। नए दोस्त मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सलाह मशविरा से दिन को सुखद बना सकतें हैं। पडोस से सकारात्मक व्यवहार रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

धनु
धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।गुप्त शत्रु आपकी छवि खराब करने का असफल प्रयास करेंगे।जीवनसाथी व परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। दिन शुभ संकेत लायेगा। बेरोजगार वर्ग को नौकरी प्राप्त होने की संभावना है, आपकी क्षमता के अनुसार आय अर्जित कर लेंगे।

मकर
धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता आएगी, परिवारजन के सहयोग से विवाह बंधन में बंध सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में नई चुनौतियां मिलेंगी। परिवार का साथ रहेगा, जिससे आप चुनौतियों का सामना कर सकेंगे।

कुंभ
माईग्रेन की समस्या से ग्रस्त हैं तो सावधान रहें, चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें, अन्यथा भविष्य में समस्या बढ सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पार्टनर का सहयोग मिलेगा, भविष्य को लेकर पार्टनर से विचार विमर्श करें।रूका धन प्राप्त होगा।

मीन
नए दोस्त व संबंध बनेंगे, सावधानी से दोस्तों का चयन करें अन्यथा भविष्य में छवि खराब हो सकती है। परिवार में सामजंस्य बनेगा। पुराने विवादों का हल निकाल लेंगे। जीवनसाथी व माता से सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए दिन सामान्य है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई