अदिति ने गोल्फ व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता रजत

अदिति ने गोल्फ व्यक्तिगत स्पर्धा में जीता रजत

इस रजत पदक के साथ ही अदिति अशोक एशियाई खेलों में गोल्फ पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

हांगझोउ। भारत की शीर्ष गोल्फर अदिति अशोक ने रविवार को एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया।

चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में अदिति पिछले चार दिनों में खेले गए महिला व्यक्तिगत स्पर्धाओं में अधिकांश समय तक स्वर्ण पदक स्पर्धा में बनी हुई थीं लेकिन आज वह प्रदर्शन को जारी नहीं रख सकी। वह 16वें होल पर डबल बोगी के कारण वह पीछे हो गईं और उसे रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

अदिति ने आज के दिन की शुरुआत टॉप पोजिशन पर रहते हुए की थी, लेकिन थाईलैंड की युबोल अर्पिचया ने धैर्य बनाए रखा और पोल पोजीशन पर पहुंच कर स्वर्ण पदक जीत लिया। वहीं दक्षिण कोरिया की ह्युनजो यू को कांस्य पदक मिला। इस रजत पदक के साथ ही अदिति अशोक एशियाई खेलों में गोल्फ पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से की बात, महिला किसान ड्रोन केंद्र का किया उद्घाटन  मोदी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से की बात, महिला किसान ड्रोन केंद्र का किया उद्घाटन 
प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान ओडिशा के रायगढ़ के किसान पूर्ण चंद बेनिया का जय जग्गनाथ कहकर स्वागत किया। बेनिया...
बे मौसम की बारिश अरमानों को धो रही, तमन्ना का गला घोट रही
समृद्धि के लिए देश की सीमाओं के साथ आंतरिक सुरक्षा है आवश्यक : मुर्मु
इजरायल में बंदूकधारियों ने की बस स्टॉप पर फायरिंग, 5 लोगों की मौत 
कांग्रेस प्रत्याशियों ने पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा से मुलाकात की
उत्तराखंड में 2 बच्चों में मिले चीन की बीमारी के लक्षण
Parliment Winter Session: सरकार ने सत्र से पहले शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई