Tiger 3 Trailer: 16 अक्टूबर को रिलीज होगा टाइगर 3 का ट्रेलर
हाल ही में रिलीज हुआ था टीजर
टाइगर 3 का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। टाइगर 3 में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की मुख्य भूमिका है।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म टाइगर 3 का ट्रेलर 16 अक्टूबर को रिलीज होगा। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म टाइगर 3 का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया था। अब मेकर्स ने टाइगर 3 के ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है।
यशराज फिल्मस ने सोशल मीडिया पर बताया है कि टाइगर 3 का ट्रेलर 16 अक्टूबर को रिलीज होगा। टाइगर 3 से पहले इस फ्रेंचाइजी के दो पार्ट एक था टाइगर (2012) और टाइगर जिंदा है (2017) रिलीज हो चुके हैं। टाइगर 3 का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। टाइगर 3 में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी की मुख्य भूमिका है। टाइगर 3 इस साल दीवाली के मौके पर हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज होगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Dec 2025 19:37:40
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री ही संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।...

Comment List