‘इक्कीस’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया : अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट, जानें क्या कहा  

फिल्म में अगस्त्य नंदा, अरुण खेत्रपाल की भूमिका में

‘इक्कीस’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया : अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट, जानें क्या कहा  

अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया फिल्म ‘इक्कीस’ से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं, जिसमें अगस्त्य नंदा लीड भूमिका में हैं। अक्षय ने इंस्टाग्राम पर सिमर की सराहना करते हुए उनके आत्मविश्वास और मेहनत की तारीफ की। श्रीराम राघवन निर्देशित 1971 युद्ध पर आधारित यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें दिवंगत धर्मेंद्र भी अहम भूमिका निभाते दिखेंगे।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया फिल्म ‘इक्कीस’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म ‘इक्कीस’, से सिमर भटिया का पोस्टर सामने आया है। इस फिल्म में लीड रोल में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा हैं।

अक्षय कुमार ने सिमर के लिए इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत सा पोस्ट लिखा है। उन्होंने कहा- तुम्हें एक नन्ही सी बच्ची की तरह गोद में लेने से अब तुम्हें फिल्मों की दुनिया में कदम रखते देखने तक, जिंदगी सच में फुल सर्कल की तरह है। सिमर, मैंने तुम्हें एक शर्मीली बच्ची से, जो अपनी मां के पीछे छिप जाती थी, एक आत्मविश्वासी बनते देखा है, जो कैमरे का सामना करने के लिए ऐसे तैयार है, जैसे वो इसी के लिए पैदा हुई हो।

अक्षय ने लिखा- सफर मुश्किल है, लेकिन तुम उसी जोश, उसी ईमानदारी और उसी जिद्दी इरादे के साथ आगे बढ़ोगी, जो हमारे परिवार में है। हम भाटिया का फंडा सिंपल है, काम करो, दिल से करो और फिर यूनिवर्स का जादू देखो। मुझे तुम पर बहुत गर्व है बेटा। दुनिया सिमर भाटिया से मिलने वाली है, लेकिन मेरे लिए तुम हमेशा से एक स्टार रही हो। चमकती रहो। जय महादेव।

मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस पिक्चर को दिनेश विजान और बिन्नी पड्डा ने प्रोड्यूस किया है। श्रीराम राघवन निर्देशित फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र भी नजर आएंगे। फिल्म ‘इक्कीस’ वर्ष 1971 के युद्ध पर आधारित है, जिसमें एक 21 साल के लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी दिखाई जाएगी। इस फिल्म में अगस्त्य नंदा, अरुण खेत्रपाल की भूमिका में हैं, जबकि धर्मेंद्र, अरुण के पिता एमएल. खेत्रपाल की अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Read More बिलियनेयर को लेकर अटकलें तेज : अर्जुन रामपाल निभा रहे हैं विजय माल्या और ललित मोदी से प्रेरित किरदार!

 

Read More स्टार गोल्ड ने ‘धुरंधर’ के वल्र्ड टीवी प्रीमियर के लिए देशभर में चलाया एक बड़ा टीवी कैंपेन, ग्लिच एक्टिविटी से दर्शकों का खींचा ध्यान 

Read More ‘धुरंधर : द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका : 13 दिनों में दुनियाभर में 1435 करोड़ रुपए कमाए, बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित