अमेरिका में यूनिवर्सिटी के पास फायरिंग, 4 लोग घायल
शेल्टर-इन-प्लेस आदेश हटा दिया गया
गन वायलेंस आर्काइव ने कहा कि अमेरिका में पिछले वर्षों की तुलना में 2023 में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की घटनाओं में वृद्धि हुई है।
न्यूयॉर्क। अमेरिका में मॉर्गन स्टेट यूनिवर्सिटी के पास हुई फायरिंग में कम से कम 4 लोग घायल हो गए है। बाल्टीमोर पुलिस ने यह जानकारी दी। बाल्टीमोर पुलिस ने कहा कि इस घटना को अब सक्रिय शूटर की स्थिति नहीं माना जाता है। यूनिवर्सिटी ने एक्स पर लिखा कि यूनिवर्सिटी कैंपस में शेल्टर-इन-प्लेस आदेश हटा दिया गया है।
गन वायलेंस आर्काइव ने कहा कि अमेरिका में पिछले वर्षों की तुलना में 2023 में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की घटनाओं में वृद्धि हुई है। पिछले एक दशक में चार या अधिक लोगों के मारे जाने या घायल होने वाली सामूहिक गोलीबारी के मामलों की संख्या लगभग तीन गुना हो गई है। 2014 में अमेरिका में ऐसे 272 मामले दर्ज किए गए। गोलीबारी के मामलों की संख्या 2020 में 610 हो गई और तब से यह बढ़ रही है।

Comment List