सांगानेर में भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने आठ-आठ लाख खर्च किए चाय-नाश्ते पर

बगरू में गंगादेवी और किशनपोल में बटवाड़ा ने खर्च किए एक-एक लाख  

सांगानेर में भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने आठ-आठ लाख खर्च किए चाय-नाश्ते पर

विधानसभा चुनावों में प्रत्याशियों की ओर से चुनावों में खुलकर खर्च किया गया, लेकिन चुनाव आयोग को दिए गए खर्च के ब्यौरे में उन्होंने कंजूसी दिखाई है।

जयपुर। विधानसभा चुनावों में प्रत्याशियों की ओर से चुनावों में खुलकर खर्च किया गया, लेकिन चुनाव आयोग को दिए गए खर्च के ब्यौरे में उन्होंने कंजूसी दिखाई है। जिले की शहरी क्षेत्र की दस विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं के चाय-नाश्ते पर सबसे अधिक सांगानेर विधानसभा सीट पर कांग्रेस एवं भाजपा के प्रत्याशियों ने आठ-आठ लाख रुपए का खर्चा दिखाया है। वहीं बगरू से कांग्रेस प्रत्याशी गंगा देवी व किशनपोल से भाजपा प्रत्याशी चंद्रमनोहर बटवाड़ा ने कार्यकर्ताओं के खान-पान पर सबसे कम एक-एक लाख रुपए ही खर्च किए। विधानसभा चुनावों में प्रत्येक प्रत्याशी को अधिकतम चुनाव खर्च की सीमा 40 लाख रुपए निर्धारित कर रखी है। हालांकि चुनाव के दौरान धन का अपव्यय रोकने के लिए निर्वाचन विभाग प्रत्याशियों की ओर से किए जा रहे खर्चे की नियमित मॉनिटरिंग भी करता है। जिला निर्वाचन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सांगानेर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने अपना कुल खर्च 26 लाख रुपए खर्च किए। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज ने 20.49 लाख रुपए खर्च किए, जिसमें से दोनों ही प्रत्याशियों आठ-आठ लाख रुपए चाय-समौसे पर ही खर्च कर दिए। झोटवाड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक चौधरी ने कुल 10.63 लाख रुपए में से चाय नाश्ते पर पांच लाख रुपए, भाजपा के राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने कुल 8.44 लाख रुपए खर्च किए, जिसमें से पोस्टर बैनर सहित चाय नाश्ते पर 7 लाख रुपए हैं।  

इन प्रत्याशियों ने भी खूब किए खर्च 
आमेर में भाजपा प्रत्याशी सतीश पूनिया ने कुल 4.60 लाख रुपए में से 3.60 लाख रुपए चाय-नाश्ते में खर्च किए। इसी प्रकार कांग्रेस के 9.66 लाख में से 4 लाख रुपए, बगरू विधानसभा में कांग्रेस की गंगादेवी ने 5.18 लाख रुपए में से एक लाख और भाजपा के कैलाश वर्मा ने कुल 4.58 लाख रुपए ही खर्च किए। विद्याधर नगर में भाजपा की दीया कुमारी ने 8.30 लाख रुपए में से 1.75 लाख रुपए चाय नाश्ते पर और कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल ने 5.26 लाख में से 3.20 लाख रुपए कार्यकर्ताओं के चाय-नाश्ते पर खर्च किए। वहीं सिविल लाइंस में भाजपा प्रत्याशी गोपाल शर्मा ने चाय पर 93 हजार रुपए सहित नाश्ते एवं खाने पर 4.42 लाख रुपए खर्च किए। मालवीय नगर में भाजपा के कालीचरण सराफ ने 10.28 लाख और कांग्रेस की अर्चना शर्मा ने 12.75 लाख में से दो-दो लाख रुपए चाय नाश्ते पर खर्च किए। हवामहल में भाजपा के बालमुकुंदाचार्य ने 6.88 लाख में से चार लाख व कांगे्रस के आरआर तिवाड़ी ने 8.90 लाख रुपए में से 2.50 लाख रुपए चाय नाश्ते पर, आदर्श नगर से कांग्रेस प्रत्याशी रफीक खान ने 10.10 लाख रुपए में से दो लाख व भाजपा के रवि नैयर ने 19.70 लाख में से चार लाख रुपए, किशनपोल में कांग्रेस के अमीन कागजी ने 6.60 लाख में से 4 लाख व भाजपा के चन्द्रमनोहर बटवाड़ा ने 3.35 लाख मे से एक लाख लाख रुपए का कार्यकर्ताओं को चाय नाश्ता कराया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई