Telangana Assembly Election Result Live Update : कांग्रेस को स्पष्ट जनादेश
मतगणना के लिए बनाए 49 केंद्र
चुनाव में कुल 2290 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे।
नलगोंडा। तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों पर मतों की गणना के नतीजे सामने आ गए है। मतगणना के लिए कुल 49 केंद्र बनाये गए थे। कांग्रेस 64 सीटों पर जीत रही है। वही बीआरएस 39 सीटों पर जीत रहे है। चुनाव में कुल 2290 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे, जिनमें 221 महिलाएं और एक उभयलिंगी शामिल थे। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और भारतीय जनता पार्टी के एटाला राजेंद्र दो-दो निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे थे।
तेलंगाना विधानसभा चुनाव LIVE UPDATE
पार्टी | आगे | जीते | कुल |
बीआरएस | 17 | 22 | 39 |
कांग्रेस | 18 | 46 | 64 |
बीजेपी | 2 | 6 | 8 |
अन्य | 3 | 5 | 8 |
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान एवं कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद अजहरुद्दीन जुबली हिल्स और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष बांदी संजय कुमार करीमनगर सीट पर पीछे चल रहे हैं।
भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक मोहम्मद अजहरूद्दीन भारत राष्ट्र समिति के उम्मीदवार मगंती गोपीनाथ से 1,125 वोटों से पीछे हैं। वहीं भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) उम्मीदवार गंगुला कमलाकर संजय कुमार से 1,145 वोटों से आगे चल रहे हैं।
कांग्रेस ने अब तक की मतगणना में 40.04 प्रतिशत वोट हासिल किया
तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 40.04 फीसदी वोटों के साथ 65 सीटों पर आगे चल रही है वहीं सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) 38 और भारतीय जनता पार्टी 10 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है जबकि एआईएमआईएम 04 और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) एक सीट पर आगे चल रही है। भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस ने अब तक की मतगणना में 40.04 प्रतिशत वोट हासिल किया है जबकि बीआरएस को 37.97 प्रतिशत मत मिले हैं। बीआरएस सुप्रीमो एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव गजवेल में आगे चल रहे हैं। वह यहां तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं और यहां उनका मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार एटाला राजेंद्र से है। इसके अलावा श्री राव कामारेड्डी विधानसभा क्षेत्र से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं जहां वह तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी से पीछे चल रहे है। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की जीत की संभावनाओं को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय और हैदराबाद में प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर जश्न मनाना शुरू कर दिया गया है।
Comment List