वीजा उल्लंघन के आरोप में चीनी नागरिक हिरासत में, कश्मीर से दिल्ली भेजा गया

वीजा नियम तोड़ने पर चीनी नागरिक को दिल्ली वापस भेजा गया

वीजा उल्लंघन के आरोप में चीनी नागरिक हिरासत में, कश्मीर से दिल्ली भेजा गया

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अनधिकृत यात्रा करने पर हिरासत में लिए गए 29 वर्षीय चीनी नागरिक हू कोंगताई को बुधवार शाम दिल्ली वापस भेज दिया गया। वह पर्यटक वीजा पर केवल कुछ शहरों तक सीमित था, लेकिन कश्मीर पहुँचा और भारतीय सिम भी खरीदी। पूछताछ के बाद उसे रिहा कर लौटाया गया।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अनाधिकृत यात्रा के आरोप में हिरासत में लिये गये एक 29 वर्षीय चीनी नागरिक को बुधवार शाम वापस नयी दिल्ली भेज दिया गया। सूत्रों के अनुसार, हू कोंगताई नामक यह शख्स 19 नवंबर को पर्यटक वीजा पर नई दिल्ली आया था। इस वीजा के तहत उसे केवल वाराणसी, आगरा, नयी दिल्ली, जयपुर, सारनाथ, गया और कुशीनगर जाने की इजाजत गयी थी। इसके  बावजूद वह एक दिसंबर को कश्मीर पहुंच गया। इसके कारण पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने वीजा उल्लंघन के लिए उससे मालूमात की।

बताया जा रहा है कि उसे बडगाम में एक सस्ते होमस्टे से हिरासत में लिया गया था। उसका मोबाइल फ़ोन जाँच के लिए जब्त कर लिया गया और कश्मीर से वापस रवाना होने से पहले उसे वापस भी कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि चीनी नागरिक ने कथित तौर पर बाजार से भारतीय सिम कार्ड खरीद भी लिया था। 

जाँचकर्ताओं को पूछताछ के दौरान कोंगताई ने कथित तौर पर बताया कि उसने पर्यटक के रूप में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का भी दौरा किया । एक अधिकारी ने कहा, उसने श्रीनगर के हरवान में प्राचीन बौद्ध स्थल, शंकराचार्य पहाड़ी, हजरतबल दरगाह और मुग़ल गार्डन का दौरा किया।

अधिकारी ने आगे कहा, प्रारंभिक जांच के बाद, उसे कल शाम श्रीनगर से दिल्ली वापस भेज दिया गया। हाल के महीनों में जम्मू-कश्मीर पुलिस अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर विदेशी मेहमानों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही है। पिछले कुछ समय में पुलिस ने श्रीनगर, गंदेरबल और अनंतनाग जिलों में कई होटल मालिकों के खलिाफ़ आव्रजन और विदेशी अधिनियम का उल्लंघन करने के लिए कई मामले दर्ज किए हैं। इन होटल मालिकों ने क़ानून के अनुसार विदेशी मेहमानों के ठहरने की सूचना सुरक्षा एजेंसियों को देने में विफलता बरती थी।

Read More बंगाल एसआईआर : 10वीं का प्रवेश-पत्र वैध दस्तावेज, सुर्पीम कोर्ट ने कहा- परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण भी जरूरी

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान