Rajasthan Election Result: मंत्री राजेंद्र यादव सबसे कम 321 वोट और सीताराम सर्वाधिक 71,368 वोट से हारे

Rajasthan Election Result: मंत्री राजेंद्र यादव सबसे कम 321 वोट और सीताराम सर्वाधिक 71,368 वोट से हारे

राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों में हार का सिलसिला भी काफी रोचक रहा है। कोटपूतली विधायक और मंत्री राजेंद्र यादव सबसे कम 321 वोटों से हारे और विद्याधर नगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल 71, 368 वोटों से हारे।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों में हार का सिलसिला भी काफी रोचक रहा है। कोटपूतली विधायक और मंत्री राजेंद्र यादव सबसे कम 321 वोटों से हारे और विद्याधर नगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल 71, 368 वोटों से हारे। चुनाव में छह सीटों पर जीत हार का अंतर एक हजार से नीचे रहा। इनमें कोटपूतली के अलावा कठूमर की संजना जाटव 409 वोट, जहाजपुर से धीरज गुर्जर 580 वोट और हवामहल से कांग्रेस प्रत्याशी आरआर तिवाड़ी 974 वोट से हारे। नोहर से कांग्रेस के अमित चाचाण 895 वोट, बायतू से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चौधरी 910 वोट से जीते। 

एक हजार से दो हजार के अंतर में हार जीत वाली सीटों में भीनमाल से कांग्रेस के डॉ. समरजीत सिंह 1027 वोट से जीते। भादरा से भाजपा के संजीव कुमार 1132 वोट, नसीराबाद से भाजपा के रामस्वरूप लांबा 1135 वोट, बांसवाड़ा से कांग्रेस के अर्जुन सिंह बामनिया 1400 वोटों से, चौहटन से भाजपा के आदूराम मेघवाल 1428 वोट, आसिंद से भाजपा के झाबर सिंह खर्रा 1526 वोट, नगर से भाजपा के जवाहर सिंह बेढम 1531 वोट, जायल से भाजपा की मंजू बाघमार 1565 वोट, मावली से कांग्रेस के पुष्करलाल डांगी 1567 वोट और थानागाजी से कांग्रेस के कांतिप्रसाद मीणा 1939 वोटों से जीते हैं। सर्वाधिक अंतर से हारने वाली सीटों में विद्याधर नगर सीट पर कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल 71,368 वोटों से हारे। वहीं शाहपुरा सीट पर कांग्रेस के मनीष यादव 64,908 वोटोें से जीते। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा सीट पर 26,396 वोट और टोंक से कांग्रेस के सचिन पायलट 29,475 वोटों से जीते हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई