किरोड़ी मीणा ने की गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग
कृषि के लिए उत्तम मानी जाती है
मीणा ने सदन में शून्यकाल के दौरान सदन में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि भारत के लिए गाय का बहुत महत्व है।
नई दिल्ली। भाजपा के किरोड़ी लाल मीणा ने गाय को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करते हुए बुधवार को राज्यसभा में कहा कि यह मुद्दा राष्ट्र की आर्थिक एवं आध्यात्मिक चेतना से जुड़ा है। मीणा ने सदन में शून्यकाल के दौरान सदन में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि भारत के लिए गाय का बहुत महत्व है।
यह समाज की आर्थिक एवं आध्यात्मिक चेतना का आधार है। कई मुगल शासकों ने भी गाय को पवित्र पशु मानते हुए इसके वध पर प्रतिबंध लगाया था। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गाय का बहुत महत्व है। इसके गोबर से खाद बनाई जाती है, जो कृषि के लिए उत्तम मानी जाती है।
Tags: meena
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Jul 2024 19:30:36
रोडवेज चेयरमैन श्रेया गुहा ने कार्यकारी प्रबंधक (प्रशासन) और कार्यकारी प्रबंधक (यातायात) को नियमित मॉनिटरिंग और कार्रवाई के निर्देश दिए...
Comment List