फ्रांस: राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भीड़ में एक शख्स ने सरेआम जड़ा थप्पड़, अब तक 2 गिरफ्तार

फ्रांस: राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भीड़ में एक शख्स ने सरेआम जड़ा थप्पड़, अब तक 2 गिरफ्तार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को दक्षिण फ्रांस में एक व्यक्ति ने मंगलवार को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। मैक्रों पर हमला ड्रोम क्षेत्र में हमला हुआ, यहां वह लोगों से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान बीच में बैरिकेड भी था, तभी एक व्यक्ति ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को दक्षिण फ्रांस में एक व्यक्ति ने मंगलवार को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। मैक्रों पर हमला ड्रोम क्षेत्र में हमला हुआ, यहां वह लोगों से मुलाकात कर रहे थे। इस दौरान बीच में बैरिकेड भी था, तभी एक व्यक्ति ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। इसका वीडियो क्लिप भी सामने आया है। हमलावर ग्रीन शर्ट पहने था और उसने चेहरे पर मास्क भी लगाया हुआ था।

घटना के वीडियो में दिखाया गया कि दर्शकों की भीड़ से एक व्यक्ति सामने आया और मैक्रों को थप्पड़ जड़ दिया। जैसे ही इस व्यक्ति ने राष्ट्रपति पर हमला किया तो उनके साथ मौजूद सिक्योरिटी एजेंट्स ने फौरन उस व्यक्ति को दबोच लिया और जमीन पर गिरा दिया। मैक्रों को दूर ले जाया गया। कुछ खबरों में कहा गया है कि मैक्रों को थप्पड़ लग नहीं पाया। फुटेज में नजर आता है कि मैक्रों भीड़ के पास से गुजर रहे हैं। उनके और लोगों के बीच बैरिकेड हैं। इस दौरान एक व्यक्ति उनसे कुछ कहने की कोशिश करता है। मैक्रों जैसे ही उनके पास जाते हैं, वो व्यक्ति उन्हें थप्पड़ मारता है। मैक्रों के सिक्योरिटी एजेंट्स उसे पकड़ लेते हैं।

प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने घटना के फौरन बाद नेशनल असेंबली को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का मतलब बातचीत और बहस है। किसी भी मामले में हम हिंसा का समर्थन नहीं कर सकते। विपक्ष के नेता जीनलुक मैल्कन ने कहा कि हम अपने राष्ट्रपति के साथ खड़े हैं। राष्ट्रपति के दौरे के कुछ दिन पहले ही इस क्षेत्र में 7 महीने बाद बार और रेस्टोरेंट्स खोले गए हैं। नाइट कर्फ्यू भी खत्म कर दिया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी