समित शर्मा ने गोपालन विभाग का किया औचक निरीक्षण, 9 अधिकारी- कर्मचारियों को थमाए नोटिस  

उपस्थिति रजिस्टर की जांच की

समित शर्मा ने गोपालन विभाग का किया औचक निरीक्षण, 9 अधिकारी- कर्मचारियों को थमाए नोटिस  

शर्मा ने विलंब से आने वाले 5 अधिकारियों और 4 कर्मचारियों को नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए।

जयपुर। पशुपालन, मत्स्य एवं गोपालन विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने गोपालन विभाग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय समय पर नहीं आने वाले 9 अधिकारी कर्मचारियों को नोटिस थमाए गए। शर्मा ने सुबह 9:30 बजे गोपालन निदेशालय का औचक निरीक्षण कर निदेशालय में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। इस दौरान गोपालन विभाग और गौ सेवा आयोग में 30 प्रतिशत कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। 

शर्मा ने विलंब से आने वाले 5 अधिकारियों और 4 कर्मचारियों को नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य समय में कार्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया। बिना पूर्व सूचना एवं अनुमति के कार्यालय छोड़ने की प्रवृत्ति को गम्भीरता से लेते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में किसी प्रकार की अनुशासनहीनता और कार्य के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसा करने वालों के खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी।

 

Tags: samit

Post Comment

Comment List

Latest News

रामलीला मैदान में कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली : भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा चुनाव आयोग, राहुल गांधी ने कहा-  ये लोग वोट चोरी करके चलाते है सरकार  रामलीला मैदान में कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली : भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा चुनाव आयोग, राहुल गांधी ने कहा-  ये लोग वोट चोरी करके चलाते है सरकार
प्रधानमंत्री ने इनके लिये कानून बदला है। हम इस कानून को बदलेंगे और इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
ट्यूशन में अकेला पाकर नाबालिग के साथ रेप : पोक्सो में मामला दर्ज, परिवार को जान से मारने की धमकी देकर बार-बार करता रहा गलत काम
भाजपा ने ‘सुशासन पखवाड़ा’ कार्यक्रमों के लिए की संभाग प्रभारियों की घोषणा, मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई नियुक्ति 
मोदी ने की हॉर्नबिल महोत्सव की सराहना, कहा- यह भारत की सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक 
इजरायल ने हमास के वरिष्ठ कमांडर को किया ढेर :  शीर्ष सरगनाओं में से एक था, संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघनों के लिए सीधे तौर पर था जिम्मेदार 
स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम : जलमहल की पाल पर मुख्यमंत्री ने लगाई झाड़ू, स्वच्छता का दिया संदेश
अमेरिका के विश्वविद्यालय में गोलीबारी : 2 लोगों की मौत, सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह