सत्ता के विकेन्द्रीकरण के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुआ मंथन

विकेंद्रीकरण को लेकर आए सुझावों का प्रस्ताव तैयार किया

सत्ता के विकेन्द्रीकरण के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुआ मंथन

ग्राम पंचायतों के जरिए सत्ता के विकेन्द्रीकरण के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मंथन हुआ। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सत्ता के विकेंद्रीकरण को लेकर आए सुझावों का प्रस्ताव तैयार किया गया।

जयपुर। ग्राम पंचायतों के जरिए सत्ता के विकेन्द्रीकरण के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मंथन हुआ। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सत्ता के विकेंद्रीकरण को लेकर आए सुझावों का प्रस्ताव तैयार किया गया। यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिया जाएगा। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमित पूनिया ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में आए सभी पदाधिकारियों ने सत्ता के विकेंद्रीकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

प्रदेश सरकार की योजनाओं को ग्राम पंचायतों के माध्यम से घर-घर में पहुंचाने, ग्राम पंचायतों को और मजबूत करने उनके अधिकार बढ़ाकर उन्हें योजनाओं का दायरा बढ़ाने और अलग से बजट का मुद्दा भी सुझावों में सामने आया है। सत्ता विकेंद्रीकरण के तहत अंतिम छोर पर व्यक्ति को भी भागीदारी देने के लिए पदाधिकारियों के बीच पीसीसी में मंथन हुआ। इसके अलावा पंचायती राज संगठन को और मजबूत करने और लोगों के बीच पहुंच बढ़ाने के लिए आगामी दिनों में कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जाएंगे। बैठक में आए सुझावों के आधार पर संगठन की तरफ से एक प्रस्ताव तैयार किया गया। यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को संगठन की ओर से दिया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

India-Canada Conflict: कनाडा आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगाह- भारत India-Canada Conflict: कनाडा आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगाह- भारत
खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत को एक भी सबूत नहीं दिए गए जबकि भारत...
बीजेपी की परिवर्तन संकल्प यात्राएं अब समापन की ओर, पीएम मोदी की सभा की तैयारियां शुरु
Women Reservation Bill पर पहली बार बोले सीएम गहलोत- OBC आरक्षण व जातिगत जनगणना के बिना अधूरा है बिल
I.N.D.I.A. गठबंधन के पीएम उम्मीदवार पर बोले सीताराम येचुरी- लोकसभा चुनाव के बाद होगा फैसला
अब बारिश दे रही साइड इफैक्ट, इन्फ्लूएंजा बढ़ा
एम्बुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, 21 दिन से चल रही थी हड़ताल
कांग्रेस सरकार रिपीट हुई तो मेट्रो का किया जाएगा विस्तार: CM गहलोत