न्याय के लिए दूसरे देशों के साथ काम करने की है आवश्यकता : मोदी

व्यवस्थाओं को को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं

न्याय के लिए दूसरे देशों के साथ काम करने की है आवश्यकता : मोदी
देश एक दूसरे की न्यायिक प्रणालियों को को अधिक अच्छी तरह समझते हों तो ,ताल में बढ़ता है। इस सम्मेलन का आयोजन कॉमनवेल्थ लीगल एजुकेशन एसोसिएशन के तत्वधान में किया गया है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यायिक प्रक्रिया में देश के बीच सहयोग की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा कि कभी-कभी एक देश में न्याय सुनिश्चित करने के लिए दूसरे देशों के साथ काम करने की आवश्यकता होती है। मोदी राष्ट्रमंडल देशों के महान्यायवादियों और महाधिवक्ताओं के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब हम सहयोग करते हैं, तो हम एक-दूसरे की व्यवस्थाओं को को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।

यदि देश एक दूसरे की न्यायिक प्रणालियों को को अधिक अच्छी तरह समझते हों तो ,ताल में बढ़ता है। इस सम्मेलन का आयोजन कॉमनवेल्थ लीगल एजुकेशन एसोसिएशन के तत्वधान में किया गया है। सम्मेलन का विषय है- 'न्याय दिलाने में सीमा - पर चुनौतियां। इस सम्मेलन में कानून और न्याय से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों ,जैसे न्यायिक परिवर्तन और कानूनी कार्य प्रणाली के नैतिक आयाम, सरकारों का दायित्व  और अन्य बातों के अलावा आधुनिक शिक्षा पर पुनर ध्यान देने के बारे में विचार विमर्श किया जाना है। सम्मेलन में एशिया , प्रशांत अफ्रीका और कैरेबियाई क्षेत्र  के राष्ट्रमंडल के सदस्य देशों के अटॉर्नी जनरल और सॉलिसिटर जनरल भाग ले रहे हैं। इसके अलावा कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी सम्मेलन में आए हैं। 

 

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

कॉमनवेल्थ गेम्स : शर्मिला धनखड़ ने शॉटपुट में जीता गोल्ड, शायला को ब्रॉन्ज कॉमनवेल्थ गेम्स : शर्मिला धनखड़ ने शॉटपुट में जीता गोल्ड, शायला को ब्रॉन्ज
भारत की शर्मिला धनकड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स की महिलाओं की पैरा शॉटपुट एफ-57 स्पर्धा में 9.81 मीटर के सीजन बेस्ट...
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस : बाघों की दहाड़ से गूंज रहा राजस्थान, 149 तक पहुंची बाघों की संख्या
हरे निशान में खुले शेयर बाजार: सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा की बढ़त, निवेश करने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर
गुरु पूर्णिमा केवल परंपरा मात्र नहीं, राष्ट्र निर्माण का संकल्प दिवस बनना चाहिए
सरकारी नौकरी का झांसा देकर दो साल तक नाबालिग छात्राओं का देह शोषण, शातिर दरिंदा गिरफ्तार
आज का भविष्यफल    
जॉनसन एंड जॉनसन के उत्पादों से महिला को कैंसर, कंपनी देगी 52 हजार करोड़ रुपए