150 सर्जरियां टाली, ओटी पूरी तरह से बंद

डॉक्टर के सुसाइड मामले को लेकर चिकित्सकीय सेवाओं का बहिष्कार जारी, निजी अस्पताल पूरी तरह बंद, सरकारी में भी सेवाएं प्रभावित

150 सर्जरियां टाली, ओटी पूरी तरह से बंद

लालसोट में महिला चिकित्सक के सुसाइड को लेकर चिकित्सकों का कार्य बहिष्कार गुरुवार को भी जारी रहा। जिसके चलते कोटा शहर में चिकित्सकीय सेवाएं प्रभावित हुई।

कोटा। लालसोट में महिला चिकित्सक के सुसाइड को लेकर चिकित्सकों का कार्य बहिष्कार गुरुवार को भी जारी रहा। जिसके चलते कोटा शहर में चिकित्सकीय सेवाएं प्रभावित हुई। सबसे अधिक प्रभावित सेवाएं निजी अस्पतालों में हुई है। क्योंकि, ये पूरी तरह से बंद है। जबकि, सरकारी में दो घण्टे कार्य बहिष्कार रहा है। निजी अस्पतालों में करीब 150 सर्जरियां टालनी पड़ी। मरीजों को करीब 10 दिन आगे की तारीख दी है। आॅपरेशन थियेटर पूरी तरह बंद कर दिए गए है। इमरजेंसी सर्जरियां भी नही हो रही है। सरकारी अस्पतालों की भी ऐसी स्थिति है। यहां भी अधिकांश चिकित्सक कार्य बहिष्कार पर है, जिसके चलते सेवाएं प्रभावित हो रही है। अस्पतालों में मरीजों की कतारें लगी हुई है। चिकित्सक हड़ताल पर है। ये कहकर उनको भेजा जा रहा है। जबकि, निजी अस्पतालों पर ताला लटका दिए है। ऐसे में मरीजों को दिक्कत हो रही है।

आईएम ने अनिश्चित काल तक सेवा बहिष्कार की चेतावनी
सुबह 11 बजे आइएमए हॉल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें पहली बार 300 से अधिक चिकित्सकों ने भाग लिया। बैठक में चार सूत्रीय मांग पत्र सरकार को भेजा है, जिसमें दोषियों की गिरफ्तारी, राजनीति पर रोक, अधिकारियों पर धारा 302 की कार्रवाई समेत अन्य मांगे शामिल है। ऐसा नही करने पर अनिश्चित काल के लिए चिकित्सकीय सेवाओं का बहिष्कार किया जाएगा। आइएमए के जिलाध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि सरकार को मांग पत्र दिया है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। लेकिन, ये नाकाफी है। ऐसे में मृतक डॉक्टर के पति की मांग पूरी करने को कहा है। ये चारों मांगे उनके पति की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई