आज का 'राशिफल'

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का 'राशिफल'

दिन अच्छा रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। व्यापार में लाभ होगा। छोटी मोटी व्यापारिक यात्राएं हो सकती है। मन में शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में विश्वास में कमी आ सकती है।

मेष
दिन अच्छा रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। व्यापार में लाभ होगा। छोटी मोटी व्यापारिक यात्राएं हो सकती है। मन में शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में विश्वास में कमी आ सकती है। जीवनसाथी से मनमुटाव से मन अप्रसन्न रहेगा। धन की पूर्ति होगी।शत्रु परास्त होंगे।

मिथुन
दिन अच्छा है। रोगों से छुटकारा मिलेगा। चिकित्सकीय उपचार में लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग को मनचाहे परिणाम प्राप्त होने की संभावना है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। धन लाभ होगा। परिवार के सदस्यों के साथ भ्रमण का योग है।

सिंह
उच्च व प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा, साझेदारी के काम में भी लाभ मिलेगा। शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो वहां भी लाभ मिलने की संभावना है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। सरकार व सरकारी काम से लाभ प्राप्त होगा। 

तुला
आय के लिएनए क्षेत्रों में निवेश का मन बनेगा, भाग्य का साथ रहेगा। सेहत में उतार चढाव रहेगा। मध्यान बाद स्थिरता आएगी। उच्च अधिकारियों से लाभ व प्रशंसा प्राप्त होगी।  महिलाओं को शारीरिक कमजोरी उठानी पड सकती है। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे

Read More आज का 'राशिफल'

धनु
आज व्यवसाय के साथ सामाजिक कार्य में भी व्यस्तता रहेगी। विलासिता पूर्ण जीवन हानिकारक हो सकता है, सावधान रहें। अनावश्यक खर्च से बचें। आय से अधिक व्यय भविष्य में परेशानी पैदा कर सकता है। सरकारी कार्यों में सहयोग मिलेगा। 

Read More आज का 'राशिफल'

कुंभ
परिवार के स्वास्थ्य की चिंता से परेशान रहेंगे। भविष्य की सोच परेशान कर सकती है। आर्थिक तंगी दूर होगी। काम का दबाव बनेगा जिससे परिवार को समय नहीं दे सकेंगे। जमीन जायदाद, वाहन संबंधी समस्यों का निवारण होगा। धैर्य व संयम से रहें।

Read More आज का 'राशिफल'

वृष
विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम है, प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना। माता से  प्रेम बढेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। घर में प्रसन्न्ता का माहौल रहेगा। परिवार व जीवनसाथी के का सहयोग मिलेगा। व्यापार में स्थिति सुधरेगी। अधीनस्थों से लाभ होगा। 

कर्क
अधिकारी वर्ग खुश रहेंगे। राजनीति व सरकारी क्षेत्र के लोगों को आगे बढने के अवसर मिलेंगे। व्यापार में सोच समझ कर निवेश करें। अधीनस्थों के प्रति सतर्क रहें। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे

कन्या
दिन उत्साह भरा रहेगा। बिगडे काम अपनी प्रखर बुद्धि से बना लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए रोजगार की तलाश में हैं, तो तलाश समाप्त होगी। रोजगार के नए अवसर बनेंगे। आय के नए स्त्रोतों से अच्छी आय होगी। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। 

वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में तनाव बनेगा। करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। निर्णय लेने में दुविधा रहेगी। दिमाग पर अधिक दबाव ना डालें, अधिकांश कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। धन संबंधी कार्य देख भाल कर करें, लाभ होगा। भविष्य को लेकर किये गए निर्णय सकारात्मक रहेंगे।

मकर
परिवार का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। राज्य पक्ष व पिता से लाभ मिलेगा। नौकरी के अवसर मिलेंगे, आय में वृद्धि होगी। अंजान लोगों से लाभ मिल सकता है। सामाजिक मेल मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें। 

मीन
मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक यात्राओं का योग है। मित्र व पडोसियों का सहयोग मिलने से स्वयं को प्रफुल्लित महसूस करेंगे। कानूनी मामले सुधरेंगे। अपने विचारों व निर्णय पर अडिग रहें, सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। भ्रमण का योग हैै।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News