साप्ताहिक राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

साप्ताहिक राशिफल

वृषभ-सप्ताह के प्रारंभ में  पैसे का अनायास व्यय बढ़ने से मन में चिंता बनेगी। मध्य सप्ताह में मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनने से मन  प्रसन्न रहेगा।

मेष 
सप्ताह के प्रारंभ  में कार्यक्षेत्र में बदलाव होने की प्रबल संभावना है। कुछ समय से चल रही  परेशानी से मुक्ति मिलेगी। सप्ताहांत में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। सूर्य मंगल के गोचर से कार्यक्षेत्र  में विशेष सफलता प्राप्त होगी। 

वृषभ 
सप्ताह के प्रारंभ में  पैसे का अनायास व्यय बढ़ने से मन में चिंता बनेगी। मध्य सप्ताह में मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनने से मन  प्रसन्न रहेगा। परिवार के निकट सम्बन्धी के स्वास्थ्य की चिंता होगी। कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा।

मिथुन 
सप्ताह का प्रारंभ हर्ष के साथ होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अध्ययनरत  छात्रों का मन अध्ययन में नहीं लगेगा होगा। बनते कामों में बाधा आ सकती है। सरदर्द की समस्या  भी उभर सकती है।

कर्क 
जीवन साथी के साथ मौज शौक में समय व्यतीत होगा। खर्चे बढेंगे। कहीं दूर की यात्रा भी  होगी।  परिवारजनों से मन मुटाव होगा।  कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ने से जीवन असहज महसूस होेगा।  वाहन चालन के दौरान सावधानी बरतें। 

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह 
असीमित धन के खर्च की संभावना है। मंगल सूर्य के गोचर से स्वभाव में गर्मी रहेगी। कहीं से अच्छा समाचार प्राप्त होगा। वाहन चलाने में सावधानी जरूरी है। मित्रों से मुलाकात होगी। परिवार में कोई नया मेहमान भी आ सकता है। 

Read More आज का 'राशिफल'

कन्या
सप्ताह के प्रारंम्भ में कार्यक्षेत्र में बदलाव होगा। सर्दी जुकाम की समस्या भी हो सकती है। जमीन - जायदाद  खरीदने का पूर्ण योग है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की विशेष कृपा प्राप्त होगी। सप्ताहांत में कोई धार्मिक यात्रा होगी।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला 
कार्यक्षेत्र  में पराक्रम बढ़ने से मन में अहंकार हो सकता है। मातृपक्ष से लाभ प्राप्ति का पूर्ण योग है। निसंतान दंपति को संतान प्राप्ति का योग बन रहा है। धर्म- कर्म में मन लगेगा। शत्रुओं से सावधान रहें। मन की बात किसी को न बताएं। 

वृश्चिक 
उन्नति होने से मन में अत्यधिक  प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।  स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।   नया व्यापार करने का योग बन रहा है। सोच-समझ के निर्णय लें। 
शिवजी की आराधना करें। 

धनु 
जीवन साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पितृ पक्ष से किसी अचल संपत्ति के प्राप्ति का योग है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें, जुर्माना लगाया जा सकता है। माताजी के स्वास्थ्य में नरमी हो सकती है। 

मकर 
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।  सिरदर्द अथवा सीने में दर्द की शिकायत हो सकती है। परिवार में मनमुटाव बढ़ेगा।  पैरों में दर्द की समस्या उभरेगी। अनायास कर्जे की समस्या से भी ग्रस्त हो सकते हैं। बीमार अथवा रोगियों की सेवा करें।

कुंभ 
सप्ताह की धन की आवक सुचारू रहेगी। किसी प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। पराक्रम में कमी महसूस करेंगे। उच्च अधिकारियों से अनबन रहेगी। जमीन जायदाद का मसला हल होगा। देर रात को सफर से बचें। 

मीन 
परिवार में हर्ष और प्रसन्तता का माहौल रहेगा।  स्वास्थ्य में कुछ समस्या महसूस करेंगे। गर्दन में अथवा कमर में दर्द हो सकता है।  सप्ताहांत में मित्रों से मुलाकात होगी। कोई नया व्यापार भी प्रारंभ कर सकते हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News