AAP का BJP पर आरोप, कहा- बीजेपी ने दिल्ली को पुलिस राज्य में तब्दील कर दिया है

पार्टी के कार्यालय को बार-बार सील करने की कोशिश की जा रही है: आप

AAP का BJP पर आरोप, कहा- बीजेपी ने दिल्ली को पुलिस राज्य में तब्दील कर दिया है

गोपाल राय ने कहा कि पूरी दिल्ली में लोकतांत्रिक तरीके से कोई प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दिल्ली को एक पुलिस राज्य में बदल दिया जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

गोपाल राय ने कहा कि पूरी दिल्ली में लोकतांत्रिक तरीके से कोई प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। पार्टी के कार्यालय को बार-बार सील करने की कोशिश की जा रही है। आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ कि कार्यालय को सील किया गया हो। यहां पर शांतिपूर्वक कार्यालय को संचालित किया जा रहा है। बार-बार पुलिस के द्वारा बैरिकेट लगाया जा रहा है यह समझ के परे है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली वालों में जो गुस्सा है उसका केंद्र सरकार को जवाब देना होगा। पुलिस बैरिकेट लगाकर भाजपा के नेता पीछे नहीं छुप सकते हैं। तानाशाही का जो विस्तार किया जा रहा जनता उसके खिलाफ लड़ेगी और हम भी लड़ेंगे।

केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे आप के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कार्यकर्ता प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने निकले थे।

Read More लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान जारी, शाम 5 बजे तक 64.21 फीसदी मतदान

आप ने दो वीडियो जारी करते हुए एक्स पर लिखा- मोदी की तानाशाही का असली चेहरा। भाजपा को प्रदर्शन करने की खुली छूट। आप के प्रदर्शन करने पर सीधा जेल। कितनी भी जोर लगा ले तानाशाह, हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

Read More अनंतनाग सीट पर चुनाव तिथि पुनर्निर्धारण की मांग को लेकर महबूबा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले अपने मुख्यमंत्री की अनैतिक गिरफ्तारी के खिलाफ अपने ही प्रधानमंत्री से सवाल पूछने जा रहे थे। लेकिन मोदी जी की पुलिस ने हजारों की संख्या में पुलिस बल को तैनात किया है और आप कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। हम मोदी जी से पूछना चाहते हैं कि एक ऐसे शरथ चंद्र रेड्डी की गवाही पर आपने केजरीवाल को गिरफ्तार क्यों किया जबकि उसी ने भाजपा को 60 करोड़ रुपये की रिश्वत दी है।

Read More भाषण के दौरान मंच पर चक्कर आने से गिरे नितिन गड़करी, हालत स्थिर

Post Comment

Comment List

Latest News