अलवर में खाकी पर फिर लगा दाग: दुष्कर्म के मामले में कांस्टेबल गिरफ्तार, 2 महीने तक दबाए रखा केस
अलवर जिले में खाकी पर दुष्कर्म का एक और दाग सामने आया है। पीड़िता ने जनवरी में बड़ौदामेव थाने में एक कांस्टेबल के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है।
अलवर। अलवर जिले में खाकी पर दुष्कर्म का एक और दाग सामने आया है। पीड़िता ने जनवरी में बड़ौदामेव थाने में एक कांस्टेबल के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के निर्देश पर गुरुवार देर रात आरोपी कांस्टेबल मंगतूराम को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता ने परिवाद में बताया कि वह अलवर शहर में एक कोचिंग में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान कांस्टेबल मंगतूराम उसके संपर्क में आया। आरोपी पुलिसकर्मी बड़ौदा मेव गांव में तैनात था और भरतपुर जिले के रहने वाला है।
पीड़िता ने बताया कि मंगतूराम ने पुलिस में भर्ती की मदद की बात कहकर उसने मोबाइल पर बातचीत शुरू कर दी। फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संपर्क बनाए और बाद में शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता ने आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ बड़ौदामेव थाने में गत 21 जनवरी को दुष्कर्म और अनुसूचित जाति जनजाति एक्ट में मामला दर्ज कराया था, लेकिन थाना पुलिस आरोपी को बचाती रही और दो महीने तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं की। मामला दर्ज होने पर पुलिसकर्मी का तबादला भिवाड़ी पुलिस जिले में कर दिया गया। हाल में मंगतूराम वहां से अलवर आ गया, इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर परिवाद पेश किया।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List