10 नाव पकड़ी, दो दर्जन जाल जब्त

मछुआरों पर बड़ी कार्रवाई: मुकुंदरा की बोराबास व जवाहर सागर रेंज द्वारा की जा रही कार्रवाई

10 नाव पकड़ी, दो दर्जन जाल जब्त

जवाहर सागर रैंजर ने 5 दिन में 18 नाव की नष्ट

कोटा। मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व प्रशासन ने अवैध मतस्य आखेट करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। शुक्रवार व शनिवार को मछुआरों पर कार्रवाई करते हुए एक दर्जन नांव पकड़ी  और कुछ नांवों को नष्ट कर चंबल में डूबो दिया। वहीं, दो दर्जन से अधिक मछली पकड़ने के जाल बरामद किए। इनलीगल फिशिंग पर कार्रवाई को बोराबास व जवाहर सागर रैंज के वन अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा अंजाम दिया गया। हालांकि, जवाहर सागर रैंज में पिछले 5 दिनों से अवैध मतस्य आखेट के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत धड़ाधड़ कार्रवाई की जा रही है।  मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के डीएफओ अभिमन्यू सहारण ने बताया कि पिछले दो दिन में जवाहर सागर व बोराबास रैंज में अवैध मतस्य आखेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। बारोबास  रैंज में शिवपुरा बस्ती से सटे चंबल नदी किनारे मछुआरो ने 5 नांव लगाकर नदी में जाल बिछा रखे थे, पेट्रोलिंग के दौरान वनकर्मियों ने  सभी नांव व जाल सीज कर लिए। वहीं, जवाहर सागर रैंज में क्षेत्रीय वन अधिकारी के नेतृत्व में पांच दिनों से अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान 4 नांव व बड़ी संख्या में जाल बरामद किया है। वहीं, कुछ नांवों को नष्ट कर नदी में डूबा दिया गया।

18 नाव तोड़ चंबल में डूबोई
जवाहर सागर रैंज के रैंजर जसवीर सिंह भाटी ने बताया कि उप वन संरक्षक के निर्देश पर इनलीगल फिशिंग रोकथाम को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जवाहर सागर रैंज की टीम ने पिछले 5 दिन में दो दर्जन से अधिक नांव पकड़ी है। जिसमें से 18 नांवों को नष्ट कर चंबल में डूबा दिया गया है। वहीं, बड़ी मात्रा में जाल बरामद किया है। अभियान लगातार जारी रहेगा। पेट्रोलिंग टीम जावदा से भैंसरोडगढ़ चंबल नदी पर लगातार गश्त कर रही है। 

इधर, 5 नाव व एक दर्जन जाल बरामद 
बोराबास रैंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी जनक सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर को चंबल घड़ियाल सेंचुरी में टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। शिवपुरा स्थित नदी किनारे मछुआरों ने 5 नाव छिपाकर रखी थी। वहीं, नदी में जाल बिछा रखा था। वनकर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंच सभी नावों व जाल सीज कर जीटी कार्यालय में रखवाई। उन्होंने बताया कि एक टीम लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। 

तीन माह पहले पकड़ी थी10 ट्यूब व तीन नाव
कोटा थर्मल स्थित डीयर पार्क से गरड़िया महादेव तक चंबल का ऊपरी इलाका नेशनल चंबल घड़ियाल सेंचुरी में आता है, जो मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व  का हिस्सा है। बैराज की अप व डाउन स्ट्रीम में लोग अवैध मतस्य आखेट करते हैं। बोराबास रैंज ने 8 फरवरी को डियर पार्क के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 जाल, 10 ट्यूब व 3 नाव जब्त की थी। जिसमें से 2 नाव को मौके पर ही नष्ट कर दी गई थी। 

Read More तीन दिवसीय त्रिनेत्र गणेश जी मेले का हुआ शुभारंभ

नवज्योति ने उजागर किया था अवैध मत्स्याखेट 
दैनिक नवज्योति ने 30 दिसम्बर के अंक में मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में जमकर चली दारू-नॉनवेज पार्टी शिर्षक से समाचार प्रकाशित कर अवैध मत्स्य आखेट का खेल उजागर किया था। राष्टÑीय चम्बल घड़ियाल सेंचूरी में अवैध गतिविधियों के लाइव फोटो प्रकाशित कर व वीडियो उपलब्ध करवाकर विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित किया था। इसके बाद 4 फरवरी को मतस्याखेट की लाइव तस्वीरें प्रकाशित की थी। इसके बाद विभाग हरकत में आया और पेट्रोलिंग व गश्त बढ़ाकर इनलीगल फिशिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई को अंजाम दिया। 

Read More सुखाड़िया गार्डन दुर्दशा का शिकार, पशु कर रहे हैं विचरण

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश