राहुल गांधी के श्वेत पत्र पर बीजेपी का पलटवार, कहा- देश में जब भी कुछ अच्छा होता है, कांग्रेस को चिढ़ होती है

राहुल गांधी के श्वेत पत्र पर बीजेपी का पलटवार, कहा- देश में जब भी कुछ अच्छा होता है, कांग्रेस को चिढ़ होती है

भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के कोरोना पर श्वेत पत्र जारी करने पर पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जब भी हिंदुस्तान में कुछ अच्छा होता है और देश अच्छा प्रदर्शन करता है, तो कहीं न कहीं कांग्रेसियों को उससे चिढ़ होती है। राहुल गांधी से रुका नहीं जाता और वो उस पूरे विषय पर एक प्रश्नचिन्ह लगाने का काम करते हैं।

नई दिल्ली। भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के कोरोना पर श्वेत पत्र जारी करने पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने कोरोना की बीमारी और वैक्सीन को लेकर राजनीति की और इस महामारी के खिलाफ लड़ाई को नुकसान पहुंचाने का भरसक प्रयास किया। भाजपा प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जब भी हिंदुस्तान में कुछ अच्छा होता है और देश अच्छा प्रदर्शन करता है, तो कहीं न कहीं कांग्रेसियों को उससे चिढ़ होती है। राहुल गांधी से रुका नहीं जाता और वो प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उस पूरे विषय पर एक प्रश्नचिन्ह लगाने का काम करते हैं।

संबित पात्रा ने कहा कि योग दिवस के साथ ही कल का दिन बहुत महत्वपूर्ण था। कल पूरे विश्व में हिंदुस्तान एक मात्र ऐसा देश बना, जहां एक ही दिन में लगभग 87 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया। लेकिन राहुल गांधी ने देश की इस उपलब्धि का सम्मान नहीं किया। उन्होंने कहा कि कोरोना की लड़ाई में जब भी निर्णायक मोड़ आए तब-तब राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने राजनीति करने का भरसक प्रयास किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वैक्सीन की सबसे ज्यादा बर्बादी कांग्रेस शासित राज्यों में हुई है। कोरोना की दूसरी लहर कांग्रेस शासित राज्य से शुरू हुई और इन राज्यों में दूसरी लहर का सबसे बड़ा असर पड़ा। सर्वाधिक मृत्यु भी कांग्रेस शासित राज्यों में हुई। जिन राज्यों में वैक्सीन को लेकर हाहाकार मचा, वह सब कांग्रेस शासित हैं और जिन राज्यों ने कोवैक्सीन लगाने से इनकार किया, वह भी कांग्रेस शासित राज्य हैं।

 

उन्होंने कहा कि जिन राज्यों ने टीकाकरण को लेकर विकेन्द्रीकृत व्यवस्था मांगी थी, वह भी कांग्रेस शासित राज्य हैं। बाद में इससे पलटते हुए कांग्रेस शासित राज्यों ने टीके की केंद्रीकृत व्यवस्था की मांग की। पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने कहीं न कहीं भारत की कोरोना से इस लड़ाई को डिरेल करने का अथक परिश्रम किया है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हर बार भ्रम फैलाने का प्रयास किया। उन्होंने राहुल गांधी और कन्फ्यूजन को एक दूसरे का पर्यायवाची बताते हुए कहा कि वह कभी वैक्सीन पर सवाल उठाते हैं, तो कभी वकालत करते हैं। कभी लॉकडाउन को गलत बताकर विरोध किया और बाद में कठोर लॉकडाउन की वकालत की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अभी तक वैक्सीन नहीं लिया है। संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने 16 अप्रैल को कहा कि वह पश्चिम बंगाल में रैली नहीं करेंगे। 4 दिन बाद 20 तारीख को पता चला कि उन्हें कोरोना हुआ है, लेकिन फिर भी वह बीमारी एवं वैक्सीन पर राजनीति करते रहे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बीमारी एवं वैक्सीन को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए।भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी कोरोना के हर मोर्च पर राजनीति कर रहे हैं। वह कब तक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस करते रहेंगे, वह राज्यों में क्यों नहीं जाते। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पहले राहुल गांधी कांग्रेस शासित प्रदेशों में जाकर टीकाकरण का जायजा लें। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल पूछा कि पंजाब में हुए वैक्सीन घोटाले पर वह चुप क्यों हैं? 

Post Comment

Comment List

Latest News

शहर में बीचों-बीच खूबसूरत जंगल, देखकर विश्वास नहीं होता : द्रविड़ शहर में बीचों-बीच खूबसूरत जंगल, देखकर विश्वास नहीं होता : द्रविड़
द्रविड़ ने कहा कि विशेष रूप से यहां इंटरप्रिटेशन सेंटर में लेपर्ड, हाईना सहित अन्य वन्यजीवों के अच्छे फोटोज डिस्प्ले...
छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा पकड़ा, शैक्षणिक संस्थानों को किया ब्लैकलिस्टेड
न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें