भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास नहीं, राहुल को संभल जाने से रोककर लोकतंत्र का गला घोंट रही सरकार : सैलजा

भाजपा की सरकार तानाशाह बन गई है

भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास नहीं, राहुल को संभल जाने से रोककर लोकतंत्र का गला घोंट रही सरकार : सैलजा

पुलिस ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के इशारे पर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को गाजीपुर बॉर्डर पर ही रोक दिया ताकि राहुल गांधी संभल न जा सकें। 

चंडीगढ़। लाेकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संभल जाने से रोकने की निंदा करते हुए काँग्रेस महासचिव और सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। कुमारी सैलजा ने यहाँ जारी बयान में कहा कि भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को उत्तर प्रदेश के संभल में जाने से रोकना साबित करता है कि भाजपा की सरकार तानाशाह बन गई है। सिरसा सांसद ने कहा कि श्री राहुल गांधी न सिर्फ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है बल्कि एक चुने हुए सांसद तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। नेता प्रतिपक्ष का पद एक संवैधानिक पद होता है। आज राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा से पीड़ति लोगों से मिलने जा रहे थे। उनके साथ सांसद प्रियंका गांधी तथा कांग्रेस के अन्य नेता भी थे। पुलिस ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के इशारे पर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को गाजीपुर बॉर्डर पर ही रोक दिया ताकि राहुल गांधी संभल न जा सकें। 

कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि संभल की हिंसा भी सरकार की एक सुनियोजित नीति लगती है, इसलिए राहुल गांधी को रोका जा रहा है। ताकि सरकार की नाकामी उजागर न हो सके। उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि आखिर संभल में ऐसे कौन से राज हैं, जिन्हें उत्तर प्रदेश सरकार छुपाना चाहती है। उन्होंने कहा कि संभल हिंसा सीधे-सीधे उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामियों को दर्शाती है। भाजपा सरकार हिंदू-मुस्लिम करके देश को बांटने का एक षड्यंत्र कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंसा से पीड़ितों का दर्द साझा करना चाहते हैं। वे पीड़ितों का हाल जानना चाहते हैं। इसलिए वे संभल जा रहे थे, लेकिन भाजपा सरकार को यह मंजूर नहीं है, कि कोई कांग्रेस नेता पीड़ितों से मिलकर उनका दुख-दर्द बांट सकें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर राहुल गांधी को संभल जाने की अनुमति देनी चाहिए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान न्यायिक सेवा के अधिकारियों को कार खरीदने के लिए सॉफ्ट लोन सुविधा में संशोधन, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश राजस्थान न्यायिक सेवा के अधिकारियों को कार खरीदने के लिए सॉफ्ट लोन सुविधा में संशोधन, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
राजस्थान सरकार ने न्यायिक सेवा अधिकारियों के कार खरीद सॉफ्ट लोन दिशा-निर्देश संशोधित। अब अधिकारी हर 10 वर्ष में नई...
सुरक्षा परिषद में खाड़ी देशों पर ईरानी हमले के विरोध में प्रस्ताव पारित; हमलों की जल्द समाप्त करने का किया आह्वान, भारत सहित 130 से ज्यादा देशों ने किया समर्थन
असर खबर का - किसानों को मिला अब बोनस का तोहफा, 16 मार्च से शुरू होगी गेहूं की एमएसपी पर खरीद
महाराष्ट्र विधानसभा बिल्डिंग को मिली बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस जांच शुरू, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल अलर्ट
घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति का पर्याप्त स्टॉक मौजूद : चिंता की जरूरत नहीं, श्रीनिवास ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगाई रोक
मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप; रसोई गैस की कमी कूटनीतिक विफलता, केंद्र सरकार की नाकामी का खामियाजा 140 करोड़ लोग भुगतने को मजबूर
गुलर बांध का होगा जीर्णोद्धार, पर्यटन सुविधाएं विकसित करने की तैयारी