राहुल गांधी के साथ लड़ती रहूंगी संविधान की लड़ाई, संसद में जनता के मुद्दों को उठाना मेरी प्राथमिकता : प्रियंका

संविधान के उसूलों के लिए लड़ते हैं और लड़ते रहेंगे

राहुल गांधी के साथ लड़ती रहूंगी संविधान की लड़ाई, संसद में जनता के मुद्दों को उठाना मेरी प्राथमिकता : प्रियंका

उन्होंने कहा, ''हमें संसद में एक नई ऊर्जा और नई शक्ति मिली है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि उनके लिए संविधान सबसे ऊपर है और संसद में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। श्रीमती वाड्रा ने लोकसभा की सदस्यता की शपथ लेने के बाद संसद भवन परिसर में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ वह संविधान को मजबूती प्रदान करने की लड़ाई लड़ती रहेंगी और जनता के मुद्दे संसद में उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा, ''जनता के जरूरी मुद्दों को उठाना, देश और पार्टी के लिए काम करना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी। हमारे लिए संविधान से ऊपर कुछ नहीं है। हम संविधान के उसूलों के लिए लड़ते हैं और लड़ते रहेंगे।

इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि श्रीमती वाड्रा के संसद में आने से पार्टी को नयी ऊर्जा मिली है। उन्होंने कहा, ''हमें संसद में एक नई ऊर्जा और नई शक्ति मिली है। प्रियंका जी चीजों को अच्छी तरह से समझती हैं और जनता के मुद्दों को उठाती हैं। उनके संसद में आने से हमारी पार्टी, जनता और खासकर देश की महिलाओं को फायदा होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह