बंगलादेश में लगा कर्फ्यू, प्रदर्शन में अब तक 67 लोगों की मौत 

हमले के बाद कफ्र्यू लगाने का आदेश दिया

बंगलादेश में लगा कर्फ्यू, प्रदर्शन में अब तक 67 लोगों की मौत 
स्कूल और विश्वविद्यालय भी अगली सूचना तक के लिए बंद हैं। प्रदर्शनकारियों ने हालांकि अपना 'पूर्ण बंदÓ जारी रखने की प्रतिज्ञा की है तथा पूरे शहर में सड़कों को अवरुद्ध कर दिया है।

ढाका। बंगलादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच राजधानी ढाका में कर्फ्यू लगा दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक देश के विभिन्न हिस्सों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों में 35 लोगों की मौत हो चुकी हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस महीने की शुरुआत में विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से अब तक कुल 67 लोगों की मौत हो चुकी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मोबाइल , इंटरनेट और फोन लाइनें बंद होने तथा पूरी तरह से संचार लॉकडाउन होने के कारण हताहतों की सटीक संख्या का पता लगाना मुश्किल है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कल नरङ्क्षसगडी जेल पर हमले के बाद कफ्र्यू लगाने का आदेश दिया। 

इस बीच पूरे देश में बस और ट्रेन सेवाएं बाधित हैं, और मीडिया में प्रकाशित तस्वीरों में सड़कों पर दंगा-रोधी वर्दी में बड़ी संख्या में पुलिस को देखा जा सकता है। स्कूल और विश्वविद्यालय भी अगली सूचना तक के लिए बंद हैं। प्रदर्शनकारियों ने हालांकि अपना 'पूर्ण बंदÓ जारी रखने की प्रतिज्ञा की है तथा पूरे शहर में सड़कों को अवरुद्ध कर दिया है। छात्रों का तर्क है कि कोटा प्रणाली भेदभावपूर्ण है और वे योग्यता आधारित भर्ती की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने नरसिंगडी जिला जेल पर भी धावा बोला, जहां से कई सौ कैदियों की भागने की खबर सामने आयी है। मुख्य विपक्षी दल बंगलादेश नेशनल पार्टी ने भी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। 

 

Tags: curfew

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के आरोप में नवोदय विद्यालय का शिक्षक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत जांच शुरू नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत के आरोप में नवोदय विद्यालय का शिक्षक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत जांच शुरू
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में एक आवासीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित अश्लील व्यवहार करने के आरोप...
सावन महोत्सव में लहरिया के साथ डांडिया महारास की झलक, इंडिया ग्लैम मॉडल्स ने रैंप के जरिए लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स को किया प्रदर्शित
अमेरिकी दौर पर जाएंगे जिनपिंग : UNGA से बनाएंगे दूरी, ट्रंप से मुलाकात पर तैयारियां तेज
भाजपा ने नियुक्त किए तीन राज्यों के प्रभारी: विनोद तावड़े को यूपी, सतीश पूनिया को पंजाब और तरूण को गुजरात की जिम्मेदारी
पड़ोसी के खिलाफ कराई फर्जी एफआईआर, पोक्सो की विशेष अदालत ने लगाया 5 हजार का जुर्माना
राष्ट्रीय बागवानी मिशन सरकार की नई पहल : सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों के लिए सपोर्ट सिस्टम बनेगा सहारा, 50 प्रतिशत अनुदान देगी सरकार
कश्मीर में तेज रफ्तार ट्रक ने सीआरपीएफ की गाड़ी की मारी टक्कर, हादसे में 4 जवान और चालक घायल