यूक्रेन को मांगनी पड़ी जापान से माफी, खफा जापानियों ने कहा- बंद करो इन्हें समर्थन देना

यूक्रेन और रूस के बीच की जंग को दो माह बीत चुके हैं।

यूक्रेन को मांगनी पड़ी जापान से माफी, खफा जापानियों ने कहा- बंद करो इन्हें समर्थन देना

यूक्रेन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक अप्रेल को पोस्ट किया गया था। इमसें जापान सम्राट की तुलना जर्मनी के तानाशाह हिटलर से की गई थी।

टोक्यो। यूक्रेन और रूस के बीच की जंग को दो माह बीत चुके हैं। इस जंग के साथ ही कुछ विवाद भी देखने को मिल रहे हैं। इसमें एक विवाद यूक्रेन को लेकर ही सामने आ रहा है। ये विवाद यूक्रेन द्वारा जापान के सम्राट हिरोहितो को हिटलर समान बताने पर पैदा हुआ है। दरअसल, इस वीडियो को यूक्रेन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक अप्रेल को पोस्ट किया गया था। इमसें जापान सम्राट की तुलना जर्मनी के तानाशाह हिटलर से की गई थी। इस ट्वीट में यूक्रेन ने रूस की उन पर हमले के लिए कड़ी आलोचना की थी और साथ ही जो तस्वीर पोस्ट की गई थी उसके नीचे 1945 में फासीवाद और नाजीवाद की हार जैसे शब्द लिखे थे। जापान ने इसको लेकर न सिर्फ यूक्रेन की कड़ी आलोचना की थी बल्कि इसका विरोध भी किया था। अब मामले को बढ़ता देख यूक्रेन ने जापान के सम्राट को लेकर कही गई बातों पर न सिर्फ माफी मांगी है बल्कि उस तस्वीर को भी पोस्ट से हटा दिया है जिसमें जापान के सम्राट हिरोहितो तानाशाह एडोल्फ हिटलर और बेनिटो मुसोलिनी के साथ दिखाया गया था। इस पूरे मामले पर जापान के उप मुख्य कैबिनेट सचिव योशीहिको इसोजाकी ने कहा कि यूक्रेन ने उनके सम्राट को लेकर जो भद्दा मजाक किया उसके बावजूद जापान यूक्रेन का समर्थन करना जारी रखेगा। उन्होंने ये भी कहा कि यूक्रेन जिस तरह से रूस के आक्रमणों से खुद की रक्षा कर रहा है, उसमें जापान उसके साथ है।


इसोजाकी ने इस प्रेस वार्ता में कहा कि उनके सम्राट का हिटलर और मुसोलिनी के साथ दिखाना पूरी तरह से अनुचित है।
इसोजाकी ने ये भी कहा कि जापान ने यूक्रेन के समक्ष इसको लेकर अपना विरोध दर्ज कराया था और सम्राट के बारे में लिखी गई बातों और तस्वीर को तुरंत हटाने को कहा था। यूक्रेन ने उनकी इस बात को मानते हुए तस्वीर को हटा लिया है और माफी भी मांगी है। यूक्रेन की सरकार ने एक ट्वीट में कहा है कि इस गलती के लिए वो जापान से माफी मांगते हैं। इस ट्वीट में आगे लिखा है कि उनका मकसद इससे जापान को ठेस पहुंचाने का नहीं था। जापान में यूक्रेन के राजदूत सर्गेई कोर्सुनस्की ने भी सोमवार को एक ट्वीट में माफी मांगते हुए कहा कि वीडियो के निर्माता को इतिहास की समझ की कमी है।


यूक्रेन द्वारा अपने सम्राट को लेकर कही गई बातों से खफा जापानियों ने सोशल मीडिया पर यूक्रेन को समर्थन न देने की अपील की है। सोशल मीडिया पर जापानियों ने कहा है कि इसके बाद यूक्रेन को समर्थन नहीं दिया जाना चाहिए। कुछ लोगों ने सम्राट हिरोहितो की जगह पूर्व प्रधान मंत्री हिदेकी तोजो की तस्वीर लगाने का सुझाव यूक्रेन को दिया। बता दें कि तोजो को युद्ध अपराधों के लिए दोषी ठहराया गया था और उन्हें फांसी दी गई थी। बता दें कि सम्राट हिरोहितो ने दूसरे विश्व युद्ध में जापान का नेतृत्व किया था। हालांकि इस युद्ध में उनकी भूमिका को लेकर अलग-अलग राय व्यक्त की जाती रही हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश का सबसे ऊंचा बूथ शेरगांव, 119 मतदाता करेंगे मतदान प्रदेश का सबसे ऊंचा बूथ शेरगांव, 119 मतदाता करेंगे मतदान
राजस्थान विधानसभा चुनावों में सुगम और समावेशी मतदान के लिए यह मतदान केन्द्र को बनाया गया था।
राजस्थान लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : प्रदेश की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू, अशोक गहलोत ने डाला वोट, 9 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान
लोकसभा चुनाव - 2024 का दूसरा चरण LIVE : 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान शुरू
सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प