अमेरिका में लोकल ट्रेन में फायरिंग कर 4 लोगों की हत्या 

इस घटना के मकसद के बारे में पता नहीं चल पाया है

अमेरिका में लोकल ट्रेन में फायरिंग कर 4 लोगों की हत्या 

इस सिलसिले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है और एक हथियार बरामद किया गया है। अभी तक इस घटना के मकसद के बारे में पता नहीं चल पाया है। 

वाशिंगटन। अमेरिका के शिकागो क्षेत्र में एक लोकल ट्रेन में 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने अपराह्न में बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि पीड़ितों को गोली उस समय मारी गयी, जब वे अपनी सीट पर सो रहे थे। फॉरेस्ट पुलिस विभाग के अनुसार सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा से पता चला है कि पीड़ित सो रहे थे, अलग-अलग जगहों पर बैठे हुए और उन्होंने हमले का विरोध नहीं किया। फायरिंग दो अलग-अलग ट्रेन कारों में हुई। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है और एक हथियार बरामद किया गया है। अभी तक इस घटना के मकसद के बारे में पता नहीं चल पाया है। 

फॉरेस्ट इलिनोइस के कुक काउंटी में एक गाँव है, और शिकागो का एक उपनगर है। पुलिस के अनुसार लेबर डे पर भी अपराह्न में पाँच लोगों को गोली मारी गयी थी। उस समय एक संदिग्ध ने न्यूयॉर्क कैरेबियन कार्निवल परेड मार्ग पर भीड़ में गोलीबारी की थी। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार, 2024 में अब तक अमेरिका में गोलीबारी की 380 से अधिक घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में चार या अधिक पीड़ितों को गोली मारी गयी। 

 

Tags: firing

Post Comment

Comment List

Latest News