भाजपा सरकार कन्हैयालाल के आरोपियों को बचा रही : गोविंद सिंह डोटासरा

भाजपा सरकार कन्हैयालाल के आरोपियों को बचा रही : गोविंद सिंह डोटासरा

कन्हैयालाल हत्याकांड के एक आरोपी को हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कहा कि भाजपा सरकार कन्हैयालाल के आरोपियों को बचा रही है। 

जयपुर। कन्हैयालाल हत्याकांड के एक आरोपी को हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा कहा कि भाजपा सरकार कन्हैयालाल के आरोपियों को बचा रही है। 

गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि "26 महीने बीत चुके हैं, कन्हैया लाल जी को न्याय कब मिलेगा? 28 जून, 2022 का वो दिन हम भूल नहीं सकते, जब नफ़रत की आग में उदयपुर में कन्हैया लाल जी की बर्बर हत्या की गई। कांग्रेस सरकार ने तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू की लेकिन इस केस को केंद्रीय एजेंसी NIA ने ले लिया। मोदी सरकार की कमजोर पैरवी की वजह से आज अदालत से एक आरोपी जावेद को ज़मानत मिल गई। भाजपा सरकार भले ही आरोपियों को बचा रही है, लेकिन न्याय की लड़ाई में हम कन्हैयालाल जी के परिवार के साथ मज़बूती से खड़े हैं।"

Post Comment

Comment List

Latest News