हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अशोक गहलोत-माकन को किया पर्यवेक्षक नियुक्त
वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया
पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गहलोत, माकन और बाजवा को तत्काल प्रभाव से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया।
नई दिल्ली। कांग्रेस ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन तथा पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया।
पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गहलोत, माकन और बाजवा को तत्काल प्रभाव से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया। हरियाणा की 90 विधानसभा सीट पर एक चरण में मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया 10 अक्टूबर को पूरी होगी।
Tags: observers
Post Comment
Latest News
उत्तर पश्चिम रेलवे पर अब शत प्रतिशत ऑनलाइन भुगतान
18 Sep 2024 20:25:38
भारतीय रेलवे की ओर से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में डिजिटल इंडिया की तरफ सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं। ...
Comment List