युवा शक्ति से ही विकसित राष्ट्र बनेगा भारत : बागडे

भारतीय युवा संसद कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे

युवा शक्ति से ही विकसित राष्ट्र बनेगा भारत : बागडे

युवाओं को विकसित भारत-के लिए जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि भविष्य के विकास रथ के सारथी वही रहेंगे। बागडे इंदिरा गांधी संस्थान सभागार में भारतीय युवा संसद कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। 

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा है कि लोकतंत्र में संवाद का सर्वाधिक महत्व है। इसी से निर्णय संभव होते हैं, सहमति बनती है और लोकतंत्र सुदृढ़ होता है। उन्होंने भारत को विश्व का सबसे बड़ा युवा देश बताते हुए कहा कि युवा शक्ति से ही भारत भविष्य का सबसे विकसित राष्ट्र बनेगा। उन्होंने युवाओं को विकसित भारत-के लिए जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि भविष्य के विकास रथ के सारथी वही रहेंगे। बागडे इंदिरा गांधी संस्थान सभागार में भारतीय युवा संसद कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने युवाओं की शक्ति, दूसरे विश्व युद्ध और ब्रिटिश संसद में लोकशाही चुनाव कानून पारित करने की चर्चा करते हुए कहा कि युवा भागीदारी ने देश की आजादी में महती भूमिका निभाई। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष प्रो. वासुदेव देवनानी ने विश्व लोकतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारत में लोकतंत्र की जड़ें प्राचीनकाल से ही बहुत मजबूत रही है। यहां परिवार, समाज में आज भी लोकतंत्र की जड़ें जीवंत हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं में संसदीय परंपराओं का प्रसार हो। 

चुनौतियों का मुकाबला करने की शक्ति आए। कर्नाटक के विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादिर ने लोकतंत्र को संवाद की संसद बताते हुए राष्ट्र में युवाओं की सहभागिता को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि युवा संसद का अर्थ है, युवाओं में संवाद बना हुआ है। उन्होंने राजस्थान में इसे महत्वपूर्ण बताया। आरंभ में जयपुर ग्रेटर की मेयर डॉ. सौम्या गुर्जर ने स्वागत भाषण दिया। भारतीय युवा संसद के आशुतोष जोशी ने युवा संसद के बारे में जानकारी दी। इससे पहले राज्यपाल बागडे ने लोकतंत्र की विरासत पुस्तक का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में 24 राज्यों से आए युवाओं ने भागीदारी की।

 

Read More MNIT का 18वां दीक्षांत समारोह: तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में देश विश्वभर में बने अग्रणी: राष्ट्रपति

Tags: bagde

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तर पश्चिम रेलवे पर अब शत प्रतिशत ऑनलाइन भुगतान उत्तर पश्चिम रेलवे पर अब शत प्रतिशत ऑनलाइन भुगतान
भारतीय रेलवे की ओर से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में डिजिटल इंडिया की तरफ सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं। ...
'एक राष्ट्र एक चुनाव' ध्यान भटकाने की कोशिश : खडगे
टेक्सटाइल सोर्सिंग मीट-24 सफलतापूर्वक सम्पन्न, 300 करोड़ का हुआ कारोबार
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट- 2024 को पूर्ण सफल बनाने के लिए अधिकारी करें मुस्तैदी से काम- शासन सचिव पर्यटन
Stock Market Update : रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद गिरा बाजार, सेंसेक्स 131.43 अंक गिरा
बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने किया एनपीएस वात्सल्य योजना के शुभारंभ पर जागरूकता कार्यक्रम 
लगातार बारिश ने फेरा किसानों की उम्मीदों पर पानी