गन्दगी के स्थान पर कराई जा रही रंगोली

गन्दगी के स्थान पर कराई जा रही रंगोली

स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों को भी इस अभियान से जोड़ा जा रहा है।  सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के बारे में भी लोगों को जागरुक किया जा रहा है। 

जयपुर। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देश के स्वच्छ शहरों की रैकिंग निर्धारण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों में नगर निगम जयपुर हेरिटेज ने शहर के विभिन्न स्थानों पर बने गंदगी के स्पॉट्स को हटाकर उनके स्थान पर रंगोली बनाई जा रही है। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत निगम हेरिटेज की ओर से बुधवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। हवामहल जोन आयुक्त सीमा चौधरी ने बताया कि  क्षेत्र में जनता बाजार सब्जी मंडी में गंदगी के ब्लैक स्पॉट हटाए गए। इस दौरान स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों को भी इस अभियान से जोड़ा जा रहा है।  सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के बारे में भी लोगों को जागरुक किया जा रहा है। 

निकाली जागरूकता रैली 
आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए किशनपोल जोन स्थित बापू बाजार में निगम कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली में लोगों ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ  नारे भी लगाए। इस दौरान बापू बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी रैली में शामिल हुए।

 

Tags:

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपी में एक ही महीने में चौथी बार ट्रेन को बेपटरी करने का षड्यंत्र, लोको पायलट की सजगता से बची नैनी दून एक्सप्रेस यूपी में एक ही महीने में चौथी बार ट्रेन को बेपटरी करने का षड्यंत्र, लोको पायलट की सजगता से बची नैनी दून एक्सप्रेस
घटना की जानकारी मिलते ही रेल्वे पुलिस और उत्तरप्रदेश पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर ट्रेक क्लीयर करवाया।
फिल्म The Sabarmati Report में दिखेंगे विक्रांत मैसी, मेकर्स ने थिएटर रिलीज़ डेट की अनाउंस
किसानों, जवानों के मान सम्मान के साथ किया खिलवाड़, हरियाणा से भाजपा साफ होने वाली है: आप
नई पर्यटन इकाई नीति जल्दी होगी लागू : दिया कुमारी
जी- 20 की तर्ज पर होगा वैश्विक सहकारी सम्मेलन- 2024 आयोजन
विद्युत दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अपनाएं सुरक्षा उपाय - ऊर्जा मंत्री
यूक्रेन का रूस पर भूकंप के झटके जैसा हमला, प्रमुख हथियार भंडार को बनाया निशाना