राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हैं

राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

ब्लॉक अध्यक्ष बद्री नारायण कुमावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते नारे लगाए।

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भाजपा और उनके सहयोगी दलों के नेताओं द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विद्याधर नगर में विरोध-प्रदर्शन करते हुए भाजपा नेताओं का पुतला दहन किया। ब्लॉक अध्यक्ष बद्री नारायण कुमावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते नारे लगाए।

प्रदर्शन के बाद विवादित बयानों वाले नेताओं का पुतला जलाया। विरोध प्रदर्शन में ब्लाक कार्यकारिणी, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी एवं अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। पूर्व पीसीसी सचिव महेन्द्र सिंह खेड़ी ने कहा कि राहुल गांधी पर की गई ऐसी टिप्पणी माफी लायक नहीं हैं। हम भाजपा विधायक बसन गौड़ा पाटिल यतनाल और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह, भाजपा सांसद अनिल बोंडे के खिलाफ एवं इससे जुड़े हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हैं।

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की अर्चना मुख्यमंत्री भजनलाल ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की अर्चना
सीएम ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा की वर्षा समस्त प्रदेशवासियों पर अनवरत होती रहे।
Gold & Silver Price: जेवराती सोना और चांदी 300 रुपए सस्ती
हरियाणा को भाजपा ने बर्बाद कर दिया : राहुल
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान हाउस के निर्माण में राजस्थानी कला शिल्प का उपयोग करने के दिए निर्देश
पर्यटन के साथ स्थानीय कलाकारों और हस्तशिल्प को भी बढ़ावा मिले - दिया कुमारी
महिला और शिक्षा राष्ट्र को 'विकसित भारत' की ओर ले जाने वाले रथ के दो पहिये हैं - उपराष्ट्रपति
एम.आई. रोड पर दीपोत्सव 2024 की सामूहिक सजावट का निर्णय