गुजरात में सुरक्षित नहीं महिलाएं, ध्वस्त कानून व्यवस्था पर मोदी की हैरान करने वाली चुप्पी : कांग्रेस

वह अपनी चुप्पी नहीं तोड़ रहे हैं

गुजरात में सुरक्षित नहीं महिलाएं, ध्वस्त कानून व्यवस्था पर मोदी की हैरान करने वाली चुप्पी : कांग्रेस

इन घटनाओं से राज्य की महिलाओं में दहशत है लेकिन इन घटनाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खामोश हैं। वह अपनी चुप्पी नहीं तोड़ रहे हैं। 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि गुजरात में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और महिलाओं के साथ आये दिन यौन शोषण तथा दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे साफ होता है कि राज्य में कानून का राज ध्वस्त हो चुका है। कांग्रेस का कहना है कि गुजरात में यौनाचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इन घटनाओं से महिलाओं के लिए राज्य में असुरक्षा माहौल और बढ़ गया है लेकिन सरकार इस बारे में कोई कदम नहीं उठा रही है। महिलाओं के साथ दुष्कर्म के कई आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से संबंधित बताए जा रहे हैं। स्कूलों में यौनाचार की घटनाएं हो रही हैं और इन घटनाओं से राज्य की महिलाओं में दहशत है लेकिन इन घटनाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खामोश हैं। वह अपनी चुप्पी नहीं तोड़ रहे हैं। 

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि गुजरात में महिलाओं से जुड़ी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं लेकिन सरकार या प्रधानमंत्री इस  एक शब्द नहीं बोल रहे हैं। दो दिन पहले राज्य के दाहोद में एक सरकारी स्कूल की 6 साल की छात्रा के साथ कार में दुष्कर्म करता है। जब बच्ची चिल्लाने लगती है तो उसका गला घोंटकर मार देता है। ये राक्षसी कृत्य करने वाला अपने आपको समाज सुधारक बताता है। राक्षसी कृत्य करने वाला ये ङ्क्षप्रसिपल आरएसएस-भाजपा की विचारधारा का प्रचारक है और चुनावों में भाजपा का प्रचार करता रहा है।

उन्होंने कहा कि मेहसाणा में तंत्र-मंत्र विद्या के नाम पर एक आदमी नाबालिग को फंसाता है और उसके साथ दुष्कर्म करता है।नाबालिग से दुष्कर्म  के मामले में भाजपा युवा मोर्चा का महासचिव  गौरव आरोपी पाया गया जो अब जेल में हैं। इसी तरह वडोदरा में भाजपा का एक नेता एक विवाहित महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करता है और फिर जान से मारने की धमकी देता है। गुजरात में अपराधी और बदमाश भाजपा के सदस्य बन जाते हैं और सदस्य बनने के बाद मानो उन्हें अपराध करने का लाइसेंस मिल जाता है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि गुजरात के एक खबर के अनुसार महिलाओं से अपराध करने वालों का कहीं न कहीं भाजपा कनेक्शन है। इन तमाम घटनाओं से साफ हो गया है कि गुजरात में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। गुजरात में आये दिन  इतना सब कुछ हो रहा है लेकिन मोदी इन घटनाओं पर खामोश हैं। उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया और कहा कि गुजरात में सरकारी स्कूल के शिक्षकों  को टार्गेट दिया गया है कि आपको लोगों को भाजपा का सदस्य बनाना है। बच्चों से मोबाइल नंबर और उनसे ओटीपी मांगा जा रहा है। सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लेने गए पेशेंट से ओटीपी मांगा जाता है।

Read More हरियाणा को भाजपा ने बर्बाद कर दिया : राहुल

 

Read More चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, फफूंद लगे 2000 किलो से अधिक लड्डू और प्रसाद जब्त कर किया नष्ट

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की अर्चना मुख्यमंत्री भजनलाल ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की अर्चना
सीएम ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा की वर्षा समस्त प्रदेशवासियों पर अनवरत होती रहे।
Gold & Silver Price: जेवराती सोना और चांदी 300 रुपए सस्ती
हरियाणा को भाजपा ने बर्बाद कर दिया : राहुल
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान हाउस के निर्माण में राजस्थानी कला शिल्प का उपयोग करने के दिए निर्देश
पर्यटन के साथ स्थानीय कलाकारों और हस्तशिल्प को भी बढ़ावा मिले - दिया कुमारी
महिला और शिक्षा राष्ट्र को 'विकसित भारत' की ओर ले जाने वाले रथ के दो पहिये हैं - उपराष्ट्रपति
एम.आई. रोड पर दीपोत्सव 2024 की सामूहिक सजावट का निर्णय