ऑपरेशन महिला गरिमा: जागरूकता अभियान में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक

हेल्पलाइन 24 घंटे काम करती है

ऑपरेशन महिला गरिमा: जागरूकता अभियान में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक

महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़, छींटाकशी की घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए ऑपरेशन महिला गरिमा के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया।

जयपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़, छींटाकशी की घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए ऑपरेशन महिला गरिमा के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त योगेश दाधीच ने बताया कि निर्भया स्क्वाड ने अभियान चलाकर महिलाओं और बालिकाओं से सम्बन्धित पोस्टर, फ्लैक्स बैनर के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।

निर्भया स्क्वाड ने विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, कॉलोनियों, मोहल्लों में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस तरह 4470 महिलाओं और बालिकाओं को जागरुक किया गया।  थाना विद्याधर नगर क्षेत्र में नेशनल हैण्डलूम, बियानी कॉलेज, अग्रवाल केटर्स, न्यूरो केयर हॉस्पिटल स्थानों से होते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया। जिससे महिलाओं को अपने अधिकारों को कानूनों की जानकारी मिली।

प्रोग्राम का सुपरविजन कर रही पुलिस उपायुक्त तेजस्वनी गौतम के नेतृत्व में अभियान के तहत निर्भया स्क्वाड की मास्टर ट्रेनर द्वारा विभिन्न स्कूलों, कॉलेज में जाकर 14745 महिलाओं बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण व हेल्प लाइन नम्बरों की जानकारी दी गई।  पुलिस उपायुक्त तेजस्वनी गौतम ने बताया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों में जाने वाली सभी बालिकाएं और महिलाएं अपने मोबाइल में निर्भया हेल्पलाइन के 5 नंबर 8764866090, 8764866091, 8764866092, 8764866093, 8764866094 को निर्भया 1, 2, 3, 4, 5 के नाम से अपने मोबाइल में सेव करें। किसी भी परेशानी होने पर इन नंबरों पर लिखित, मौखिक, ऑडियो, वीडियो या रिकॉर्डिंग भेजी जा सकती है। यह हेल्पलाइन 24 घंटे काम करती है।

Post Comment

Comment List

Latest News