अद्भुत एरियल स्टंट्स ने दर्शकों को किया रोमांचित

एक अद्वितीय अनुभव प्रदान किया

अद्भुत एरियल स्टंट्स ने दर्शकों को किया रोमांचित

कलाकारों की काव्यात्मकता और एरियल मूवमेंट्स ने उपस्थित दर्शकों के लिए वास्तव में एक अद्वितीय अनुभव प्रदान किया। 

जयपुर। जयगढ़ फोर्ट में एरियल शो रोजेओ का आयोजन हुआ। शो में एरोबैटिक और मेडिटेटिव प्रस्तुतियों के लिए प्रसिद्ध ग्राटे सिएल ने अपने अद्भुत एरियल स्टंट्स और कलाबाजी से भरपूर परफॉर्मेंस से जयपुरवासियों को रोमांचित कर दिया। शो का आयोजन जयगढ़ फोर्ट के सुभट निवास प्रांगण में हुआ, जहां आसमान में छह मीटर ऊंचे मेटल पोल पर हवा में झूलते कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को कुछ क्षणों के लिए हैरानी और चिंतन में डाल दिया। कलाकारों की काव्यात्मकता और एरियल मूवमेंट्स ने उपस्थित दर्शकों के लिए वास्तव में एक अद्वितीय अनुभव प्रदान किया। 

लाइव संगीतकार, इलेक्ट्रॉनिक तथा फील्ड रिकॉर्डिंग के साथ 42 मिनट की यह प्रस्तुति रोजेओ स्टीफन गिरार्ड और कैमील ब्यूमियर द्वारा निर्मित और पॉलिन फ्रेमेउ द्वारा रचित है। ऐनी जोनाथन की कॉस्ट्यूम ने इस प्रस्तुति को अधिक आकर्षक बना दिया। पेरिस 2024 में ओलंपिक खेलों के उद्घाटन पर भी ये प्रस्तुति हुई, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया था। जयगढ़ पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एचएच महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह ने कहा किजयगढ़ फोर्ट लंबे समय से राजस्थान की समृद्ध विरासत का प्रतीक रहा है और हमें इस अद्भुत इंटरनेशनल कौलेबोरेशन की मेजबानी करने पर प्रसन्नता है।

Tags: Fort

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान उपचुनाव: शेखावाटी क्षेत्र की दुश्मन है कांग्रेस, यमुना जल समझौते को रद्द करने की थी प्लानिंग: भजनलाल राजस्थान उपचुनाव: शेखावाटी क्षेत्र की दुश्मन है कांग्रेस, यमुना जल समझौते को रद्द करने की थी प्लानिंग: भजनलाल
कांग्रेस के समय मेवात में साइबर क्राइम था चरम पर, हमने साइबर ठगों की तोड़ी कमर
AU Small Finance Bank: मुनाफा 42 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 571 करोड़ रुपए तक पहुंचा
कांग्रेस प्रत्याशी सिंबल लेने पहुंचे पीसीसी मुख्यालय, संगठन ने किया जीत का दावा
RBI@90 Quiz: राजस्थान का राज्य स्तरीय राउंड के विजेता घोषित
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने की जम्मू-कश्मीर विधान सभा चुनावों की समीक्षा बैठक
कांग्रेस प्रत्याशियों ने गोविंद डोटासरा से की मुलाकात, टिकट के लिए व्यक्त किया आभार 
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस, इंडिया समूह की जीत के लिए करेगी काम : पांडे