मस्क के स्टारशिप का 5वां टेस्ट कामयाब

बूस्टर पृथ्वी से 96 किमी ऊपर जाकर लॉन्च पैड पर लौटा

मस्क के स्टारशिप का 5वां टेस्ट कामयाब

स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट और सुपर हैवी रॉकेट को कलेक्टिवली ‘स्टारशिप’ कहा जाता है। स्टारशिप में 6 रैप्टर इंजन लगे हैं, जबकि सुपर हैवी में 33 रैप्टर इंजन है।

टेक्सास। दुनिया के सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप का पांचवां टेस्ट कामयाब रहा। इस टेस्ट में स्पेस में गए सुपर हेवी बूस्टर को लॉन्चपैड पर वापस लाया गयाए जिसे मैकेजिला ने पकड़ा। मैकेजिला दो मेटल आर्म है जो चॉपस्टिक्स की तरह दिखाई देती है। वहीं स्टारशिप की पृथ्वी के वायुमंडल में री-एंट्री कराकर हिंद महासागर में कंट्रोल्ड लैंडिंग कराई गई।

स्टारशिप ने जब पृथ्वी के वातावरण में एंट्री की तब उसकी रफ्तार 26,000 किलोमीटर प्रति घंटे थी और तापमान 1,430डिग्री से. तक पहुंच गया था। स्टारशिप 13 अक्टूबर को शाम 05.55 बजे टेक्सास के बोका चिका से लॉन्च किया गया। स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट और सुपर हैवी रॉकेट को कलेक्टिवली ‘स्टारशिप’ कहा जाता है। स्टारशिप में 6 रैप्टर इंजन लगे हैं, जबकि सुपर हैवी में 33 रैप्टर इंजन है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जम्मू-कश्मीर में लोगों के अधिकार बहाल करेगी सरकार, हक की लड़ाई लड़ेगी इंडिया समूह : राहुल जम्मू-कश्मीर में लोगों के अधिकार बहाल करेगी सरकार, हक की लड़ाई लड़ेगी इंडिया समूह : राहुल
कांग्रेस नेताओं ने एक्स पर कहा कि राज्य की इंडिया समूह सरकार हर स्तर पर जनता के हक की लड़ाई...
भाजपा सरकार ने कांग्रेस को कोसने के अलावा कुछ नहीं किया, उपचुनाव में सभी सीटें जीतेगी कांग्रेस : डोटासरा
राज्य में अपराधों का ग्राफ गिरने का दावा कर रहे भजनलाल शर्मा, ड्रग्स कारोबार पर स्पष्ट करें स्थिति : जूली
गहलोत सरकार के अंतिम 6 महीनों के फैसलों की मंत्रियों ने की समीक्षा, 7 विभागों के मामलों पर हुई चर्चा
दक्षिण रेलवे ने ट्रेन सेवाओं के समय में किया बदलाव, चेन्नई से 3 एक्सप्रेस पूरी तरह रद्द
एलन मस्क ने ट्रम्प के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, चुनाव प्रचार के लिए दिया 7.5 करोड़ डॉलर का दान
जॉनसन कंपनी एक व्यक्ति को देगी 126 करोड़ रुपए का हर्जाना