फर्जी दस्तावेज बनाकर बैंक से धोखाधड़ी कर लाखों रुपए का लोन उठाने वाला शातिर ठग गिरफ्तार

पेन कार्ड में छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी करता है

फर्जी दस्तावेज बनाकर बैंक से धोखाधड़ी कर लाखों रुपए का लोन उठाने वाला शातिर ठग गिरफ्तार

यह एचडीएफसी बैंक से चार लोन प्राप्त कर ठगी कर चुका है। इसके खिलाफ अलग-अलग थानो में चार से अधिक मामले दर्ज हैं। 

जयपुर। विद्याधर नगर थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाकर बैंक से धोखाधड़ी कर लाखों रुपए का लोन उठाने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित विष्णु लखेरा धोखाधड़ी करने का आदतन अपराधी है। आरोपी अपने तीन प्रकार के आइडेन्टिटी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड में छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी करता है। यह एचडीएफसी बैंक से चार लोन प्राप्त कर ठगी कर चुका है। इसके खिलाफ अलग-अलग थानो में चार से अधिक मामले दर्ज हैं। 

गिरफ्तार आरोपित विष्णु लखेरा उर्फ  विष्णु लक्षकार सुनीता कॉलोनी बालाजी मंदिर रेलवे लाइन के पास सांगानेर का रहने वाला है। पुलिस उपायुक्त उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि परिवादी प्रिया शेखावत एक्जीक्यूटिव एचडीएनफसी बैंक टाइम स्कवायर विद्याधर नगर ने इस्तगासे से रिपोर्ट दी कि विष्णु लखेरा ने अपने नाम से तीन विभिन्न प्रकार की आइडेन्टिटी दस्तावेज पेनकार्ड, आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर एक ही व्यक्ति को तीन विभिन्न व्यक्ति बताकर बैंक से पांच लोन लिए हैं। आरोपी अपने खुद के मोबाइल में अलग-अलग ऐप्स के माध्यम से आधार कार्ड व पेन कार्ड में अपना नाम, सरनेम, जन्मतिथि में एडेटिंग कर नए प्रिन्ट आउट निकाल लेता था।

Tags: loan

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल