राहुल गांधी ने वाल्मीकि मंदिर में किए दर्शन, लोगों को दी शुभकामनाएं

दीनहीन के पक्ष में खड़े होने की शिक्षा देती हैं

राहुल गांधी ने वाल्मीकि मंदिर में किए दर्शन, लोगों को दी शुभकामनाएं

महर्षि वाल्मीकि की रचनाएं हमें तप, त्याग, प्रेम एवं निरंतर कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देती हैं एवं सामाजिक न्याय व दीनहीन के पक्ष में खड़े होने की शिक्षा देती हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आदि कवि वाल्मीकि की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि को नमन किया है। खड़गे ने कहा कि महान धर्मग्रंथ रामायण के रचयिता, आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। सत्य, संयम, साहस, स्नेह, सदभाव, समानता और सौहार्द के संदेशवाहक, महर्षि वाल्मीकि की रचनाएं हमें तप, त्याग, प्रेम एवं निरंतर कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देती हैं एवं सामाजिक न्याय व दीनहीन के पक्ष में खड़े होने की शिक्षा देती हैं।

गांधी ने कहा कि महाकाव्य रामायण के रचनाकार, आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर सभी को शुभकामनाएं। सुबह इस अवसर पर दिल्ली में वाल्मीकि मंदिर में दर्शन किए। इस परिसर में महात्मा गांधी ने वाल्मीकि समाज के साथ काफी वक्त बिताया था। गांधी निवास में कुछ समय रुककर प्रेरणा प्राप्त की। मानवता को प्रेम और करुणा युक्त सत्य, न्याय और समरसता का मार्ग दिखाने वाले महान तपस्वी महर्षि वाल्मीकि को नमन।

वाड्रा ने कहा कि महान धर्मग्रंथ रामायण के रचनाकार, सामाजिक बदलाव और बराबरी के प्रतीक आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। एक घायल पक्षी के प्रति उपजी करुणा से प्रेरित होकर महाकाव्य रचने वाले महर्षि वाल्मीकि ने दया, करुणा और अहिंसा का संदेश दिया। उनका जीवन संदेश भारतीय संस्कृति का आधार है जिससे करोड़ों लोग प्रेरणा लेते हैं।

 

Read More यूनान द्वीप के पास डूबी प्रवासियों को ले जा रही नाव, 4 लोगों की मौत

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में अवैध शराब का कारोबार रोकने में सरकार विफल, बेहद पीड़ादायक है 36 लोगों की मृत्यु : राहुल बिहार में अवैध शराब का कारोबार रोकने में सरकार विफल, बेहद पीड़ादायक है 36 लोगों की मृत्यु : राहुल
पीड़ितों के शोकाकुल परिवारजनों को हमारी गहरी संवेदनाएं। सरकार से अनुरोध कि दोषियों को न्यायसंगत सजा दिलवाई जाए।
तालिबान की सोच से प्रेरित है मदन दिलावर का बयान : गुर्जर
उपचुनाव में हार के डर से बौखलाए भाजपा के मंत्री, इनका लोकतंत्र में नहीं है भरोसा : जूली
प्रदेश में तापमान गिरने से सुबह-शाम होने लगा सर्दी का अहसास
पानी के अवैध कनेक्शन काटने में विभाग के छूटे पसीने, विजिलेंस शाखा स्थापित करने का सरकार को भेजेगा प्रस्ताव
युद्ध में नहीं, दुनिया को बुद्ध में मिल सकता है समाधान : मोदी
भजनलाल शर्मा ने लंदन दौरे पर दोराईस्वामी से की भेंट, निवेश पर की चर्चा