पंजाब में दुबई भाग रहा था हत्याकांड का आरोपी, पुलिस ने एयरपोर्ट पर 2 साथियों के साथ किया गिरफ्तार

एयरपोर्ट पर दबोचने से पहले कई जगहों पर छापेमारी की

पंजाब में दुबई भाग रहा था हत्याकांड का आरोपी, पुलिस ने एयरपोर्ट पर 2 साथियों के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक हरकमल प्रीत सिंह ने बताया कि मोगा गेट, भोगपुर के पास जसपाल सिंह की गोलियां मार कर हत्या कर दी गयी थी। त्वरित कार्रवाई करते हुये विशेष टीम गठित की गयी।

जालंधर। पंजाब में जालंधर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सनसनीखेज भोगपुर हत्याकांड के मास्टरमाइंड और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है। एक महीने तक चली गहन जांच के बाद मुख्य आरोपी को दुबई भागने की कोशिश करते हुये चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस अधीक्षक हरकमल प्रीत सिंह ने बताया कि मोगा गेट, भोगपुर के पास जसपाल सिंह की गोलियां मार कर हत्या कर दी गयी थी। त्वरित कार्रवाई करते हुये विशेष टीम गठित की गयी। आरोपी को एयरपोर्ट पर दबोचने से पहले कई जगहों पर छापेमारी की। सभी एयरपोर्ट पर एलओसी जारी कर दी थी और अपने खुफिया नेटवर्क के जरिये हमें उसके विदेश भागने की कोशिश के बारे में पता चला। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि कई पूर्व टकरावों से उपजी निजी दुश्मनी के कारण हत्या की गयी। 

 

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान उपचुनाव: शेखावाटी क्षेत्र की दुश्मन है कांग्रेस, यमुना जल समझौते को रद्द करने की थी प्लानिंग: भजनलाल राजस्थान उपचुनाव: शेखावाटी क्षेत्र की दुश्मन है कांग्रेस, यमुना जल समझौते को रद्द करने की थी प्लानिंग: भजनलाल
कांग्रेस के समय मेवात में साइबर क्राइम था चरम पर, हमने साइबर ठगों की तोड़ी कमर
AU Small Finance Bank: मुनाफा 42 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि के साथ 571 करोड़ रुपए तक पहुंचा
कांग्रेस प्रत्याशी सिंबल लेने पहुंचे पीसीसी मुख्यालय, संगठन ने किया जीत का दावा
RBI@90 Quiz: राजस्थान का राज्य स्तरीय राउंड के विजेता घोषित
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने की जम्मू-कश्मीर विधान सभा चुनावों की समीक्षा बैठक
कांग्रेस प्रत्याशियों ने गोविंद डोटासरा से की मुलाकात, टिकट के लिए व्यक्त किया आभार 
उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस, इंडिया समूह की जीत के लिए करेगी काम : पांडे