बिहार में मिट्टी के टीले में दबकर बहनों सहित 4 बच्चियों की मौत, एक घायल

चिकित्सक ने चार बच्चियों को कर दिया मृत घोषित

बिहार में मिट्टी के टीले में दबकर बहनों सहित 4 बच्चियों की मौत, एक घायल
बिहार में बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह मिट्टी के टीले में दबकर दो सगी बहन समेत चार बच्चियों की मौत हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गयीं

बक्सर। बिहार में बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह मिट्टी के टीले में दबकर दो सगी बहन समेत चार बच्चियों की मौत हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गयीं। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सरेंजा गांव स्थित राजकीय बुनियादी स्कूल के समीप पांच बच्चियां मिट्टी के चूल्हे और घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोदने गई थीं। इस दौरान मिट्टी का पुराना टीला अचानक भरभरा कर गिर गया और सभी बच्चियां उसके नीचे दब गयीं। आसपास मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर सभी बच्चियों को बाहर निकाला। घायल बच्चियों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने चार बच्चियों को मृत घोषित कर दिया।

इस घटना में रामचंद्र की पुत्री करिश्मा घायल हो गयी है, जिसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। 

 

Tags: Accident

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान महाराणा प्रताप जयंती पर शुभकामनाएं: सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, स्वाभिमान और देश सेवा का किया आह्वान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीर शिरोमणि को महान योद्धा...
कर्नाटक में सियासी संग्राम तेज: RSS पर सवाल उठाने पर भड़के विजयेंद्र, नेशनल हेराल्ड विवाद फिर गरमाया
मेक-इन-इंडिया उत्पादों को सरकारी खरीद में प्राथमिकता, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
युद्धविराम पर मुहर! ट्रंप बोले- जल्द सामने आएंगे समझौते के पूरे राज
राम मंदिर चंदा विवाद गरमाया: अयोध्या में कथित घोटालों पर कांग्रेस का केंद्र पर निशाना, SIT की निष्पक्षता पर भी सवाल
इंडिया स्टोनमार्ट-2028 : रीको, सिडोस और लघु उद्योग भारती के मध्य त्रि-पक्षीय एमओयू
केकड़ी एसडीओ सुरेश कुमार को सरवाड़ एसडीओ का अतिरिक्त प्रभार, प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव